{"_id":"5b62b7024f1c1b49778b5990","slug":"nri-burnt-alive-with-family-three-people-died-in-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथलाः एनआरआई ने पत्नी, बेटे और बेटी के साथ खुद को लगाई आग, तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथलाः एनआरआई ने पत्नी, बेटे और बेटी के साथ खुद को लगाई आग, तीन लोगों की मौत
महेश कुमार, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Thu, 02 Aug 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
कपूरथला में एनआरआई के परिवार ने लगाई आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के कपूरथला में बड़ी घटना, एक एनआरआई ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ खुद को आग लगा ली। तीन की मौत हो गई है, एक की हालत गंभीर है। मरने वालों में एनआरआई खुद, उसका बेटा और बेटी शामिल है। वहीं पत्नी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। इन्हें बचाते हुए बहन बुरी तरह झुलस गई, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं मां घटना के बाद से बदहवासी की हालत में हैं। खबर मिलते ही एसपी जगजीत सिंह सरोआ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और झुलसी पत्नी व बहन को अस्पताल पहुंचाया।
मृतक की बहन जसविंद्र कौर ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसका भाई कुलविंद्र सिंह बीती रात ही जॉर्डन से लौटा था। खाना वगैरहा खाकर कुलविंद्र, उसकी पत्नी मनदीप कौर, 5 साल का बेटा अभि और 8 साल की बेटी सोनल सोने के लिए चले गए। जसविंद्र भी मां के साथ अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात कमरे से चीखने चिल्लाने की आवाजें आईं तो वह दौड़कर गई। देखा कि भाई-भाभी और दोनों बच्चे आग में जल रहे हैं। उसने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
जसविंद्र कौर ने बताया कि चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोग दौड़े आए और उन्होंने पुलिस को खबर दी। लोगों के सहयोग से उसने भाभी मनदीप कौर को बचाया, लेकिन अभी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की जांच कर रहे एसपी ने बताया कि इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। मनदीप कौर, मां और जसविंद्र कौर से बातचीत करने के बाद ही सच सामने आ पाएगा।