फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NRI Burnt Alive with Family, Three People Died in Kapurthala

कपूरथलाः एनआरआई ने पत्नी, बेटे और बेटी के साथ खुद को लगाई आग, तीन लोगों की मौत

Thu, 02 Aug 2018 06:37 PM IST
महेश कुमार, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
महेश कुमार, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Thu, 02 Aug 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
NRI Burnt Alive with Family, Three People Died in Kapurthala
कपूरथला में एनआरआई के परिवार ने लगाई आग
पंजाब के कपूरथला में बड़ी घटना, एक एनआरआई ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ खुद को आग लगा ली। तीन की मौत हो गई है, एक की हालत गंभीर है। मरने वालों में एनआरआई खुद, उसका बेटा और बेटी शामिल है। वहीं पत्नी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। इन्हें बचाते हुए बहन बुरी तरह झुलस गई, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं मां घटना के बाद से बदहवासी की हालत में हैं। खबर मिलते ही एसपी जगजीत सिंह सरोआ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और झुलसी पत्नी व बहन को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


मृतक की बहन जसविंद्र कौर ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसका भाई कुलविंद्र सिंह बीती रात ही जॉर्डन से लौटा था। खाना वगैरहा खाकर कुलविंद्र, उसकी पत्नी मनदीप कौर, 5 साल का बेटा अभि और 8 साल की बेटी सोनल सोने के लिए चले गए। जसविंद्र भी मां के साथ अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात कमरे से चीखने चिल्लाने की आवाजें आईं तो वह दौड़कर गई। देखा कि भाई-भाभी और दोनों बच्चे आग में जल रहे हैं। उसने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


जसविंद्र कौर ने बताया कि चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोग दौड़े आए और उन्होंने पुलिस को खबर दी। लोगों के सहयोग से उसने भाभी मनदीप कौर को बचाया, लेकिन अभी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की जांच कर रहे एसपी ने बताया कि इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। मनदीप कौर, मां और जसविंद्र कौर से बातचीत करने के बाद ही सच सामने आ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed