फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now you can download online no dues certificate, CHB has given facility

Chandigarh News: अब ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे नो ड्यूज सर्टिफिकेट, सीएचबी ने दी सुविधा

Wed, 22 Feb 2023 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Now you can download online no dues certificate, CHB has given facility
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने हजारों शहरवासियों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड के मकानों में रहने वाले लोग अब किसी भी काम के लिए नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनडीसी) को ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकेंगे। इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को बोर्ड के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे।वर्तमान में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के आवंटियों को विभिन्न सेवाओं जैसे यूनिट ट्रांसफर, म्यूटेशन, मोर्टेज अनुमति आदि के लिए आवेदन करने से पहले नो ड्यूज सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए आवेदन जमा करना होता है। इस प्रक्रिया में कई दिन लग जाते हैं, लेकिन अब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकांश आवंटी बोर्ड की वेबसाइट www.chbonline.in से नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनडीसी) तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे। फिलहाल यह ऑनलाइन एनडीसी सुविधा मनीमाजरा चरण-1 के घरों को छोड़कर सभी आवासीय इकाइयों के लिए उपलब्ध है। मनीमाजरा चरण-1 में आवासीय इकाइयों को समान सुविधा प्रदान करने में कुछ और समय लग सकता है। इसके अलावा, वाणिज्यिक इकाइयों, छोटे फ्लैटों और किफायती किराए के आवासीय फ्लैटों के लिए इसी तरह की ऑनलाइन एनडीसी सुविधा लगभग एक सप्ताह की अवधि में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed