फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now vegetable market in sectors, 2 day in week

गुड न्यूज, अब हफ्ते में दो दिन लगेगी सेक्टरों में मंडी

Sat, 19 Mar 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
now vegetable market in sectors, 2 day in week
सब्जी मार्केट - फोटो : DEMO Pics

अगले माह से सेक्टरों में हफ्ते में दो दिन मंडी लगेगी। अप्रैल के पहले सप्ताह से सेक्टरों में लगने वाली अपनी मंडी की तरह मार्केट कमेटी भी मंडी लगाएगी। इसके लिए संपदा विभाग और नगर निगम ने शुक्रवार को अपनी क्लीयरेंस दे दी।

विज्ञापन


नवनियुक्त सलाहकार परिमल राय औपचारिक तौर पर इस मंडी का उद्घाटन करेेंगे।  इस समय शहर में अपनी मंडी पंजाब मंडी बोर्ड लगाता है। इस समय पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा प्रतिदिन शहर में अलग अलग जगह मंडी लगाई जाती है। मार्केट कमेटी के अनुसार पंजाब मंडी बोर्ड अभी जिस दिन जहां पर अपनी मंडी लगता है, मार्केट कमेटी उसी जगह फीस चार्ज करके तीसरे दिन अपनी मंडी लगाएगी।
विज्ञापन



कहां              
पंजाब मंडी बोर्ड-------मार्केट कमेटी

सेक्टर-45----------सोमवार, वीरवार
सेक्टर-39, धनास----मंगलवार, शुक्रवार
सेक्टर-15,40-------बुधवार, शनिवार
राम दरबार----------वीरवार, रविवार
सेक्टर-46----------शुक्रवार, सोमवार
सेक्टर-43----------शनिवार, मंगलवार
सेक्टर-34---------रविवार, बुधवार

खुद फीस चार्ज करेगी कमेटी
जो मार्केट कमेटी की ओर से अपनी मंडिया लगाई जाएंगी, उनमें विक्रेताओं और जमींदारों से खुद कमेटी शुल्क चार्ज करेगी जबकि जो पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से मंडिया लगाई जाती है उनमे लगने वाले डे मार्केट में नगर निगम की ओर से शुल्क इकट्ठा करने के लिए ठेकेदार नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों के लिए जगह हो जाएगी कम
मार्केट कमेटी ने सेक्टर-26 मंडी में अतिक्रमण हटाकर फड़ी वालों को तीन प्रमुख पार्किंग मे सुबह और शामं शिफ्ट करने का प्रस्ताव पास करके प्रशासन को भेजा है लेकिन इसका आढ़ती और मनोनीत पार्षद एमपी कोहली ने इसका विरोध किया है। कोहली का कहना है कि  पहले से पार्किंग की काफी किल्लत है। पार्किंग स्थल में फड़ी वालों को शिफ्ट करने से दिक्कत और बढ़ जाएगी।


राम वीर भट्टी, चेयरमैन, मार्केट कमेटी  ने बताया कि डीसी ने मंजूरी दे दी है। कमेटी की मंडियों को अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि जमींदारों से 30 और विक्रेताओं को फड़ी लगाने के बदले में 60 रुपये वसूल किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed