{"_id":"f8b25a176d580f5ce25db66b3bca2db7","slug":"now-traffic-challan-from-whats-app-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! Whats App से कटने लगे हैं चालान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! Whats App से कटने लगे हैं चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 31 Jul 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सऐप के माध्यम से शहरवासी वीरवार को ट्रैफिक पुलिस के साथ जुड़ गए हैं। इसके माध्यम से शहरवासी ट्रैफिक जाम, एक्सीडेंट, नो पार्किंग, यातायात नियमों के उल्लंघन समेत अन्य जानकारियां पुलिस से शेयर कर सकते हैं।
विज्ञापन
सिटी पुलिस ने 9779580985 नंबर को व्हाट्सएप एप्लीकेशंस से कनेक्ट किया है। मुख्य अतिथि गृह सचिव अनिल कुमार ने सेक्टर 29 स्थित ट्रैफिक लाइन में इस योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
व्हाट्सएप के माध्यम से सिटी ब्यूटीफुल के लोग ट्रैफिक पुलिस से संबंधित कोई भी जानकारी जैसे जाम, दुर्घटना, नो पार्किंग, यातायात नियमों का उल्लंघन आदि ट्रैफिक पुलिस से शेयर कर सकेंगे।
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को पुलिस व्हाट्सएप पर मिली तस्वीरों के आधार पर नंबरी चालान भेजेगी। इस मौके पर आईजी आरपी उपाध्याय और एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।
होंडा के साथ एमओयू साइन करेगी पुलिस
सेक्टर-23 के चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क के लिए पुलिस होंडा कंपनी के साथ एमओयू साइन करने जा रहा है। यह एमओयू वीरवार को होने वाले कार्यक्रम में साइन किया जाएगा। इस एमओयू के बाद होंडा कंपनी चिल्ड्रन पार्क में आने वाले लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करेगी।