फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now this will be the name of Gita Jayanti Express train, the railway minister made seal

अब इस ट्रेन का नाम होगा गीता जयंती एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने लगाई मुहर 

Mon, 26 Dec 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 26 Dec 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Now this will be the name of Gita Jayanti Express train, the railway minister made seal
रेल मंत्री सुरेश प्रभु - फोटो : amar ujala

कुरुक्षेत्र से मथुरा के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन को गीता से संबंधित नाम देने के सुझाव पर रेलमंत्री ने मुहर लगा दी है। अब कुरुक्षेत्र-मथुरा जंक्शन के साथ-साथ इस ट्रेन को गीता जयंती एक्सप्रेस से भी जाना जाएगा। 

विज्ञापन


रेलवे ने इस ट्रेन पर गीता जयंती एक्सप्रेस का बोर्ड भी लगा दिया है। बता दें कि यात्रियों को सेवाएं प्रदान करने के लिए इस ट्रेन की शुरुआत 12 दिसंबर को हुई, जबकि इससे पहले कुरुक्षेत्र स्टेशन पर 9 दिसंबर को इस स्पेशल ट्रेन को रेलमंत्री सुरेश प्रभु तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधिवत उद्घाटन करने के बाद हरी झंडी देकर रवाना किया था।
विज्ञापन


इस दौरान अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह भी चल रहा था, जिसके चलते ही मुख्यमंत्री ने रेलमंत्री से कुरुक्षेत्र-मथुरा जंक्शन का नाम गीता जयंती एक्सप्रेस रखने का सुझाव दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दो दिन पहले ही कुरुक्षेत्र-मथुरा जंक्शन ट्रेन पर नई प्लेट लगाई गई है, जिसके बाद अब ये ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए गीता जयंती एक्सप्रेस के नाम से भी पहचानी जाएगी। 

बता दें कि फिलहाल यह ट्रेन सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन सेवाएं दे रही है, जबकि शनिवार और रविवार को सेवाएं बंद रहती हैं। बारह बोगियों वाली ट्रेन कुरुक्षेत्र स्टेशन से दोपहर 2.55 पर (11902 अप) चलती है और रात 9.40 पर मथुरा स्टेशन पहुंचती है। 

जींद-कैथल-कुरुक्षेत्र पेसेंजर आज रहेगी रद्द

Now this will be the name of Gita Jayanti Express train, the railway minister made seal
रेल - फोटो : अमर उजाला

वहीं मथुरा से सुबह साढ़े पांच बजे चलकर (11901 डाउन) दोपहर 12.40 पर कुरुक्षेत्र स्टेशन पहुंचती है। ट्रेन के लिए छाता, कोसी कलां, पलवल, फरीदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, सब्जी मंडी, सोनीपत, समालखा, पानीपत तथा करनाल आदि स्टॉपेज निर्धारित किए गए हैं।       
    
ये ट्रेनें रहीं लेट और रद       
कुरुक्षेत्र जंक्शन पर सोमवार को भी कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंची। इनमें दो सुपरफास्ट और चार एक्सप्रेस ट्रेन शामिल रही। अपने-अपने रूट की ट्रेनों के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। 

इसी के चलते यात्री स्टेशन परिसर में इधर-उधर भटकते रहे। अंबाला की ओर जाने वाली सचखंड सुपरफास्ट अपने तय समय 14.49 से 2 घंटे लेट, सरयु यमुना एक्सप्रेस उम्मीद से कहीं अधिक देरी से आई। 

यह निर्धारित समय 17 बजे की बजाय 14 घंटे लेट रही। इसके साथ ही बठिंडा एक्सप्रेस भी 17.28 की बजाय आधा घंटा देरी से पहुंची। वहीं दिल्ली की ओर जाने वाली मालवा सुपरफास्ट तय समय 16.15 की बजाय 30 मिनट लेट, दादर एक्सप्रेस भी तय समय 16.30 से 15 मिनट लेट, सरयु यमुना 17.47 की बजाय 30 मिनट देरी से आई। इसके अलावा ऊंचाहार एक्सप्रेस तथा जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद रही।       

जींद-कैथल-कुरुक्षेत्र पेसेंजर आज रहेगी रद्द       
जींद से नरवाना, कैथल से होती हुई कुरुक्षेत्र आने वाली पेसेंजर ट्रेन मंगलवार 27 दिसंबर को अप और डाउन दोनों में रद रहेगी। पैसेंजर ट्रेन कुरुक्षेत्र स्टेशन पर साढ़े 11 बजे पहुंचती है और दोपहर 12.25 पर चलती है। बताया गया है कि कैथल के निकट लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते इस ट्रेन को विभाग द्वारा रद घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed