फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now the thrill of the army fair will start, will surprise the lovers

अब शुरू होगा सेना मेले का रोमांच, हैरान करेंगे जांबाजों के जलवे

Sat, 30 Nov 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Now the thrill of the army fair will start, will surprise the lovers
चंडीगढ़। तीसरे मिलिट्री लिटरेचर फेस्ट का असली रोमांच शनिवार से शुरू हो जाएगा। हालांकि इस फेस्ट के अंतर्गत पंजाब व चंडीगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा चुकेहैं, लेकिन इस मेले की रोमांचक गतिविधियां आज से शुरू होने वाली हैं। जिसके अंतर्गत चंडीगढ़ के राजेंद्र पार्क में आज से दो दिवसीय ज्ञानवर्द्धक प्रदर्शनी और हैरतअंगेज एडवेंचर की शुरूआत होगी। जिसमें दांतों तले अंगुली दबाने वाले जांबाजों के जलवों देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

पंजाब सरकार व वेस्टर्न कमांड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे इस सेना मेले में शनिवार को इंवेट की शुरूआत सैन्य हथियारों, गोला-बारूद व निगरानी उपकरणों की बेहतरहीन प्रदर्शनी से की जाएगी। ये प्रदर्शनी न केवल लोगों के लिए ज्ञानवर्द्धक होगी, बल्कि सेना में जाने के इच्छुक किशोरों वयुवाआें के लिए सेना की ताकत को समझने में बड़ी मददगार भी साबित होगी। सेना की ताकत को प्रदर्शित करने वाले नए व पुराने हथियारों को इस प्रदर्शनी में सहेजकर रखा जाएगा। इसकी तैयारियां शुक्रवार को ही शुरू कर दी गई है। वेस्टर्न कमांड ने प्रदर्शनी में सम्मलित करने वाले तोपों को राजेंद्र पार्क मैदान में पहुंचा दिया है, जबकि अन्य सैन्य उपकरण भी शनिवार सुबह प्रदर्शनी में पहुंचाएं जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा शनिवार व रविवार (30 नवंबर व 1 दिसंबर) को भारतीय व विदेशी जोशीले जीप चालकों द्वारा ‘रोमांचक ऑफ रोडिंग’ का प्रदर्शन, जाबांज मोटरसाइकिल सवारों के जलवे, विलक्षण विंटेज कारों की रैली व घुड़सवारों द्वारा हैरतअंगेज प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल करेंगे। जबकि समापन अवसर वेस्टर्न कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल गुरपाल सिंह सांघा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 7 दिसंबर को भी सुबह दस बजे बुगनवैलिया गार्डन में पुष्पांजिल कार्यक्रम व साढ़े ग्यारह बजे चंडीगढ़ क्लब में ब्रेव हार्टस राइड का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद 13 से 15 दिसंबर तक चलने वाले मुख्य कार्यक्रम में पैनल डिसकसन, कलेरियन कॉल, संवाद इत्यादि कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन तीनों दिनों में विदेश से 10 डेलीगेट्स के साथ-साथ, तीनों जीवित परमवीर चक्र विजेता और पंजाब, हरियाणा, हिमाचल समेत अन्य राज्यों से हजारों जवान, अफसर व स्कूली

छात्र चंडीगढ़ पहुंचेंगे। सीएम पंजाब के सीनियर एडवाइजर लेफ्टिनेंट जनरल टीएस शेरगिल के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्घाटन देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। जबकि सीएम पंजाब कैप्टन अमरिंद्र सिंह इस अवसर पर मौजूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed