फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now the fetus of a seven month old girl found in the park of Sector-45

Chandigarh News: अब सेक्टर-45 के पार्क में मिला सात महीने की बच्ची का भ्रूण

Mon, 25 Dec 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Now the fetus of a seven month old girl found in the park of Sector-45
चंडीगढ़। सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड के महिला शौचालय में सात दिन के बच्चे को छोड़कर भागे युवक-युवती का पता भी नहीं चला कि अब सेक्टर-45 में सात माह की बच्ची का भ्रूण मिला है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 318 के तहत केस दर्ज कर बच्ची का भ्रूण फेंकने वाली महिला व उसके जैविक पिता की तलाश शुरू कर दी है। बच्ची का भ्रूण बीते शनिवार को सेक्टर-45 में मकान नंबर 2202 के पास पार्क की झाड़ियों के पास पड़ा मिला था। पुलिस अब आसपास के लोगों से इसकी जानकारी जुटा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। इसके अलावा आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल भ्र्रूण को सेक्टर-16 के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते शुक्रवार को सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड के महिला शौचालय में सात दिन का बच्चा बरामद हुआ था। इस बच्चे को एक युवती महिला शौचालय में छोड़ गई थी। उसके साथ एक युवक भी था। दोनों सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं लेकिन अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। सेक्टर-36 थाना पुलिस केस दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही है। इससे पहले बीते छह नवंबर को सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर निजी वार्ड के शौचालय में किसी ने चार दिन की बच्ची को छोड़ दिया था। बच्ची कंबल में लिपटी हुई थी। सफाईकर्मी ने इसे देखा था, जिसके बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed