फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now subject knowledge test will be held on 28th

वेटरनरी सर्जन भर्ती : अब 28 को होगी विषय ज्ञान परीक्षा, 35 फीसदी से नीचे अंक वालों को साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया जाएगा

Tue, 28 Nov 2023 12:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
now subject knowledge test will be held on 28th
-एचपीएससी ने जारी किया किया परीक्षा शेड्यूल और सिलेबस
विज्ञापन

-17 नवंबर को परीक्षा को कर दिया गया था रद्द

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में 383 पदों की विवादित वेटरनरी सर्जन भर्ती को लेकर हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सबजेक्ट नालेज टेस्ट (विषय ज्ञान परीक्षा) के लिए तिथि घोषित कर दी है। अब इसके लिए 28 जनवरी 2024 को लिखित परीक्षा होगी। इसके साथ ही आयोग ने भर्ती के लिए सिलेबस और नियम भी जारी किए हैं। परीक्षा में 35 फीसदी से नीचे अंक लेने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया जाएगा। इस संबंध में एचपीएससी ने अधिकारिक नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक, सबजेक्ट नालेज टेस्ट की परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। 3 घंटे की परीक्षा में सबजेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में 35 फीसदी अंक लेने वाले 2 गुणा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसी प्रकार, लिखित परीक्षा के 87.5 प्रतिशत और साक्षात्कार के 12.5 प्रतिशत अंकों के आधार पर फाइनल चयन सूची तैयार की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले आयोग ने 17 नवंबर को परीक्षा को रद्द कर दिया था। इसको लेकर अभ्यर्थियों के साथ साथ विपक्षी दलों के नेताओं भी हरियाणा सरकार और एचपीएससी पर सवाल खड़े किए थे।

बाक्स
पुरानी परीक्षा के प्रश्न देने पर था विवाद
साल 2022 दिसंबर को विज्ञापित इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा इस साल 15 जनवरी को लिखित परीक्षा हुई थी। इसी तरह 23 जनवरी को परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की गई थी। इसकी लिखित परीक्षा में 100 प्रश्नों में से 24 प्रश्न ऐसे थे, जो महाराष्ट्र में वर्ष 2017 में आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र से कॉपी किए गए थे। इसी प्रकार, परीक्षा की उत्तर कुंजी में 26 प्रश्नों के जवाब गलत थे।इस मामले में कई अभ्यर्थियों ने भर्ती घोटाले के सबूतों के साथ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। परीक्षा से पहले ही पेपर लीक होने के सबूत के रूप में कुछ ऑडियो क्लिप व व्हाट्सएप चैट भी हाईकोर्ट में प्रस्तुत किए गए थे। विधानसभा में भी यह मामला उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed