फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now schools have to give information about the activity on the app

पंजाब में अब हर स्कूल को एप पर देनी होगी एक्टिविटी की जानकारी, बचने का कोई रास्ता नहीं

Sat, 07 Sep 2019 01:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 07 Sep 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
Now schools have to give information about the activity on the app
प्रतीकात्मक तस्वीर

बहुत से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा रोजाना के लिए निर्धारित एक्टिविटी नहीं करवा रहे थे। इसके बाद विभाग ने एक मोबाइल एप तैयार करवा लिया है। अब हर प्रिंसिपल को एप पर नियमित रूप से एक्टिविटी की सारी जानकारी देनी होगी। जानकारी के मुताबिक शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने अप्रैल और मई में प्रिंसिपलों के साथ बैठक की थी।

विज्ञापन


इसमें सभी प्रिंसिपल ने जून तक के पहले क्वार्टर में निर्धारित एक्टिविटी करवाने और उनका टारगेट पूरा करने पर सहमति जताई थी। विभाग की जानकारी में आया है कि बहुत से स्कूलों में एक्टिविटी नियमित रूप से करवाई ही नहीं जा रही। 
विज्ञापन


शिक्षा सचिव ने इस संबंध में सभी प्रिंसिपल को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि स्कूल विजिट के दौरान सामने आया है कि कुछ स्कूलों ने तो एक्टिविटी के निर्धारित टारगेट से ज्यादा किया है और कई ने सभी एक्टिविटी करवाई ही नहीं। इसे देखते हुए एक सॉफ्टवेयर और एक मोबाइल एप तैयार करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी स्कूल प्रिंसिपलों को अब इस एप के जरिए सारी जानकारी देनी होगी। इसके बाद कोई भी स्कूल निर्धारित गतिविधियां करवाने से बच नहीं सकेगा। गौरतलब है कि पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट के तहत विभाग ने स्कूलों के लिए कई गतिविधियां निर्धारित की हैं। स्मार्ट स्कूलों के लिए मल्टीमीडिया कंटेंट बनवाया गया है। बच्चों को रोजाना अंग्रेजी और पंजाबी के एक-एक शब्द सीखने को दिए जाते हैं। इसके अलावा लाइब्रेरी के प्रयोग पर भी जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed