{"_id":"9cf4a3f5ddb83e995e894a0bae1379cd","slug":"now-pcr-reach-to-every-spot-just-five-minute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पांच मिनट में मौके पर पहुंचेगी पीसीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पांच मिनट में मौके पर पहुंचेगी पीसीआर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sat, 16 May 2015 09:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए शुक्रवार को पीसीआर टीम में 13 नई लग्जरी आर्टिका कारें शामिल की गईं। एडवाइजर विजय देव ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया।
विज्ञापन
आईजी आरपी उपाध्याय ने बताया कि ये कारें जीपीएस समेत अत्याधुनिक सिस्टम से लैस हैं। कंट्रोल रूम में कॉल आते ही कारों में लगे डिस्पले बोर्ड पर कॉल लोकेशन शो होगा। इससे पीसीआर टीम तीन से पांच मिनट पर मौके पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
ड्रग तस्करों की सूचना दें, 50 हजार पाएं
ड्रग तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए शुक्रवार को पुलिस विभाग ने व्हाट्सएप नंबर 70872-39010 जारी किया है। एडवाइजर विजय कुमार देव ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि इस नंबर के माध्यम से गुप्त सूचना दें।
विज्ञापन
यदि सूचना पुख्ता हुई तो उन्हें बिना किसी कागजी कार्रवाई के 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा और उनकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। नशीला पदार्थ जितनी अधिक मात्रा में बरामद होगा, इनाम की राशि भी उतनी ज्यादा होगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान उजागर न हो, इसके लिए यह नंबर एक आईपीएस अधिकारी के पास ही रहेगा। वही इस नंबर पर आने वाले मैसेज की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
पुलिस लाइन में नए ब्लॉक का उद्घाटन
पुलिस लाइन में ही पीसीआर और एडमिन ब्लाक का निर्माण किया गया है। विजय कुमार देव ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ आईजी आरपी उपाध्याय, डीआईजी एएस चीमा और एसएसपी सुखचैन सिंह गिल समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। उद्घाटन के बाद देव ने पूरे ब्लॉक का निरीक्षण भी किया।
आईजी ने गिनाईं उपलब्धियां
उद्घाटन समारोह में आईजी आरपी उपाध्याय ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं। आईजी ने कहा कि एक साल में पुलिस कंट्रोल रूम में कुल 2 लाख 80 हजार कॉल आई हैं।
इनमें एक लाख कॉल पर पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। इसके अलावा पुलिस जवानों के लिए पुलिस लाइन में ही फिटनेस सेंटर और गेस्ट रूम की सुविधा का प्रबंधन किया गया है।