{"_id":"72b82bfbdd06f70ae5bb8ffd99a6b05c","slug":"now-passports-will-be-in-contact-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट बनवाना है तो आपके लिए ये खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट बनवाना है तो आपके लिए ये खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Mar 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
अब पासपोर्ट की सेवाएं संपर्क सेंटर और सुविधा सेंटर पर मिलेगी। मिनिस्ट्री ऑफ एक्टरनल अफेयर्स ने कॉमन सर्विसेज सेंटर के ई गवर्नेंस इंडिया लिमिटेड के संग मिलकर पासपोर्ट सेवाएं लॉन्च करेगा। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल रीजन में यह सेवाएं जल्द लॉन्च होंगी। राष्ट्रीय ई गवर्नेंस प्रोग्राम के अंतर्गत शुरू की जाने वाली इस सेवा का उद्देश्य उन ग्रामीण इलाकों में सुविधा प्रदान करना है जो काफी दूर हैं और वह बार-बार पासपोर्ट कार्यालय नहीं आ सकते हैं।
विज्ञापन
यह मिलेंगी सुविधाएं
सीएससी के माध्यम से पासपोर्ट आवेदकों को आनलाइन फार्म भरवाएं जाएंगे। इसका लाभ यह होगा कि आवेदकों के डाक्यूमेंट गलत नहीं होंगे। उनको एक लाभ होगा कि यहां से एप्वाइंटमेंट मिल जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेंड करेंगे सबको
रीजनल पासपोर्ट कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के सुविधा और संपर्क सेंटरों को चलाने वालों को पासपोर्ट केंद्र द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे कि वह सही फार्म समिट करवाएं।
विज्ञापन
सौ रुपये होगी फीस
पासपोर्ट की यह सेवा फ्री नहीं होगी। इसके लिए आवेदक को सौ रुपये चुकाने होंगे। आवेदक इसके लिए डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं।