{"_id":"218d88b06ebd8bda7794b9e7382d33a3","slug":"now-online-complaint-of-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर करता है दुर्व्यवहार तो अब ऑनलाइन करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर करता है दुर्व्यवहार तो अब ऑनलाइन करें शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Jun 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
यदि जिला अस्पताल में आपके साथ कोई डॉक्टर दुर्व्यवहार करता है तो अब आप सीधे स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर इसकी शिकायत कर सकते हैं। मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत मरीजों या उनके तीमारदारों को यह सुविधा मुहैया कराई जा रही है। आप mmiy.haryana.government.in पर शिकायत कर सकते हैं। इस बेबसाइट पर आप सुझाव भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना का लाभ
- ओपीडी में अब एक माह में मरीजों की संख्या 15 लाख हो गई है, जो पहले 14 लाख थी। पहले चार माह में 8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
- पहले की अपेक्षा 25 प्रतिशत सर्जरी बढ़ी है।
- लैब टेस्ट में 30-50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।