{"_id":"607ee6969a26636d86025318","slug":"now-night-curfew-in-chandigarh-daily-from-eight-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू : अब रात आठ बजे ही लॉक होगा सब, प्रशासक बोले-न थमे केस तो लगेगा सात दिन का लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू : अब रात आठ बजे ही लॉक होगा सब, प्रशासक बोले-न थमे केस तो लगेगा सात दिन का लॉकडाउन
Tue, 20 Apr 2021 08:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Apr 2021 08:05 PM IST
सार
पहले कर्फ्यू रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक था। रामनवमी पर बुधवार को संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू का समय बदला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चंडीगढ़ में सख्तियां बढ़ा दी गई है। शहर में रोजाना रात को आठ बजे ही कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है। पहले कर्फ्यू रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक था। रामनवमी पर बुधवार को संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक वीकेंड कर्फ्यू भी रहेगा। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने रोजाना बढ़ रहे मामलों पर चिंता जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोरोना के मामले न थमे तो सात दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूटी प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन के बाद अब बुधवार को एक दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने मोहाली और पंचकूला में भी लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया था। मोहाली में लॉकडाउन के लिए पंजाब सरकार तैयार हो गई लेकिन पंचकूला के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि रामनवमी के मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। ऐसे में कोरोना का संक्रमण फैल सकता है। शहर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में बेहद वृद्धि देखी गई है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए ही प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने ट्राइसिटी लॉकडाउन लगाने का सुझाव सोमवार को दोनों राज्यों को भेजा था। इस पर पंजाब के चीफ सेक्रेटरी ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से चर्चा की, जिसके बाद सीएम ने मोहाली में बुधवार को लॉकडाउन लगाने की मंजूरी दे दी। हालांकि पंचकूला की तरफ से जवाब नहीं आया। इसके बाद प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मोहाली और चंडीगढ़ में लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया।
प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने बताया कि उन्होंने दोनों राज्यों के चीफ सेक्रेटरी से बात की थी, ताकि बुधवार को एक साथ ट्राइसिटी में लॉकडाउन लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए यह सख्ती जरूरी है। बता दें कि इससे पहले कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए यूटी प्रशासन ने शुक्रवार को वीकेंड लॉकडाउन का एलान किया था। इस दौरान किसी के भी बाहर निकलने पर रोक लगाई गई थी, लेकिन बावजूद शहर भर में गतिविधियां जारी रही थीं, लेकिन आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर मार्किटें बंद रही थी।