फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now nagar nigam interdouce sanitation tax

तैयार रहें, एक और टैक्स का बोझ सहने को

Mon, 08 Sep 2014 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Sep 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
now nagar nigam interdouce sanitation tax

नगर निगम के पार्षदों और अफसरों के स्टडी टूर पर करीब 30 लाख का खर्च हो रहा है। अब ये खर्च जनता के सिर मढ़ने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


स्टडी टूर से आकर निगम अफसर कॉमर्शियल साइट्स और दुकानों पर सेनिटेशन चार्जेस वसूलने का प्रस्ताव बनाएंगे। ये प्रस्ताव मंजूरी के लिए सदन की बैठन में पेश किया जाएगा। सेनिटेशन चार्जेस का कंसेप्ट अफसरों और पार्षदों को पोेर्टब्लेयर नगर परिषद् से मिला है।
विज्ञापन


स्टडी टूर के दौरान चंडीगढ़ के 25 सदस्यीय दल की पोर्टब्लेयर नगर परिषद् के साथ मीटिंग थी। पोर्टब्लेयर में कॉमर्शियल साइट्स और दुकानों से सेनिटेशन चार्जेस (कंजरवेंसी चार्जेस) लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के मेयर, पार्षद और अफसरों को पोर्टब्लेयर का ये कंसेप्ट काफी पसंद आया है। यदि ये चार्जेस लागू होंगे तो शहर के लोगों पर टैक्स का एक बोझ और बढ़ जाएगा। अभी नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स, हाउस टैक्स, लग्जरी टैक्स, वाटर चार्जेस आदि वसूल रहा है।


पोर्टब्लेयर में 18 वार्ड हैं और वहां कॉमर्शियल साइट्स और दुकानों आदि से सेनिटेशन चार्ज वसूला जाता है। इसके अलावा वहां प्रॉपर्टी टैक्स और वाटर चार्जेस लिए जाते हैं। वहां की नगर परिषद् शहर के विकास में सालाना करीब 105 करोड़ खर्च करती है और उन्हें विभिन्न टैक्सेज से 115 करोड़ की आय होती है।

9 सितंबर को लौटेंगे चंडीगढ़
नगर निगम के पार्षदों और अफसरों का 25 सदस्यीय दल 31 अगस्त को स्टडी टूर पर गया था। ये टूर चेन्नई, पोर्टब्लेयर और कोलकाता गया है। इस समय पार्षद व अफसर कोलकाता में है। 9 सितंबर को उनकी चंडीगढ़ वापसी है। इस टूर पर निगम का करीब 30 लाख का खर्च हुआ है। कई पार्षद तो इस टूर पर अपने बीवी-बच्चों को भी लेकर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed