फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now more than 2000 cash will not be taken at e-sampark centers.

ध्यान दें: अब ईं-संपर्क केंद्रों पर नहीं लिया जाएगा 2000 से अधिक का कैश

Sat, 29 Jul 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Jul 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
Now more than 2000 cash will not be taken at e-sampark centers.
e-Sampark centres
चंडीगढ़ प्रशासन ने ई-पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नया फरमान जारी किया है। प्रशासन के इस नए फरमान के मुताबिक एक अगस्त से शहर के सभी ई संपर्क केंद्रों पर 2 हजार रुपये तक के बिल पर ही केवल कैश पेमेंट ली जाएगी।
विज्ञापन


इससे अधिक के पानी व बिजली के बिल आदि का भुगतान डेबिट, क्रेडिट कार्ड, डीडी या चेक के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। इसे लेकर प्रशासन ने  शहर के सभी ई- संपर्क केंद्रों को सर्कुलर जारी कर दिया है। प्रशासन के आईटी डिपार्टमेंट ने तमाम मल्टी नेशनल बैंक से टाइअप कर शहर के सभी ई संपर्क केंद्रों पर ई पेमेंट के लिए पोओएस मशीन इंस्टाल करा दी है। ताकि लोगों को असुविधा न हो।  शहर में इस समय कुल 43 संपर्क केंद्र हैं।
विज्ञापन


सुबह 8 से शाम 8 बजे तक  ई संपर्क केंद्र
सेक्टर-7, 10, 12, 15, 17, 18, 21, 23, 40, 43, 47, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, हाईकोर्ट, मनीमाजरा,  सेक्टर-26 बापूधाम और सेक्टर-41 में सुबह 8 से देर शाम 8 बजे तक खुले रहेंगे। लोग इन ई संपर्क केंद्रों पर ई पेमेंट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों के ई-संपर्क केंद्रों में भी डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा

Now more than 2000 cash will not be taken at e-sampark centers.
अब ईं-संपर्क केंद्रों पर नहीं लिया जाएगा 2000 से अधिक का कैश
गांवों के ई-संपर्क केंद्रों में भी डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा
शहर के गांवों में भी डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए ई संपर्क केंद्रों पर पीओएस मशीन इंस्टाल किए गए हैं। पलसोरा, डड्डूमाजरा, मौलीजागरां, खुड्डाअलीशेर, कैंबवाला, दड़वा, मखनमाजरा, रायपुरकलां, रायपुरखुर्द, बहलाना, हल्लोमाजरा, खुड्डाजसू, धनास और सारंगपुर के ई संपर्क केंद्रों में भी ई पेमेंट की सुविधा की गई है।

इन सेवाओं का उठा सक ते है लाभ
बस पास, सीनियर सिटीजन कार्ड, बिजली व पानी के बिल का भुगतान, कॉलेज व यूनिवर्सिटी फीस का भुगतान, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट सेवा, टेनेंट रजिस्ट्रेशन, स्टांप पेपर, काम्युनिटी सेंटर बुकिंग, इनकम सर्टिफिकेट, रेजिडेंस सर्टिफिकेट मिलाकर कुल 23 सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

एक अगस्त से सभी संपर्क केंद्रों पर 2 हजार से अधिक के बिल केवल ई पेमेंट के जरिए लिए जाएंगे। इसके लिए सभी संपर्क केद्रों को सर्कु लर जारी करा दिए गए हैं। जितेंद्र यादव, आईटी डायरेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed