फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now get record of any land just in a call

किसी भी जमीन का रिकार्ड चाहिए तो बस एक कॉल

Thu, 06 Aug 2015 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Aug 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
now get record of any land just in a call

पंजाब में अब जमीनी से जुड़े रिकॉर्ड से संबंधित सूचना एक फोन कॉल पर उपलब्ध होगी। इसके लिए सरकार की ओर से हेल्पलाइन (डायल 168 या 1800-1800-168) आरंभ की गई है। राजस्व और पुनर्वास मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्य सचिवालय में इसकी शुरुआत की।

विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, मुख्य संसदीय सचिव विरसा सिंह वल्टोहा व अमरपाल सिंह अजनाला, विधायक मंजीत सिंह मीयांविंड, पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया और वित्तायुक्त राजस्व करण अवतार सिंह भी उपस्थिति थे।
विज्ञापन


मजीठिया ने कहा कि इससे जहां राजस्व विभाग के कामकाज में और अधिक कुशलता तथा पारदर्शिता आएगी, वहीं जमीन-जायदाद से संबंधित सभी सेवाएं बेहतर ढंग से प्रदान की जा सकेंगी। रोजाना की जिंदगी में इंटरनेट तथा अन्य ऑनलाइन सेवाओं के तेजी से बढ़ रहे प्रयोग के मद्देनज़र सभी अहम सेवांए ऑनलाइन प्रदान करना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हेल्पलाइन को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहले हिस्से में जमीनी रिकॉर्ड और जायदादों के पंजीकरण संबंधी जानकारी हासिल की जा सकेगी। दूसरे हिस्से में कोई भी व्यक्ति एक फोन कॉल के जरिए राजस्व विभाग में विचाराधीन मामलों के बारे में नवीन जानकारी प्राप्त कर सकेगा। हेल्पलाइन देशभर में सुबह सात से शाम सात बजे तक उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed