फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now File FIR Online in Cyber Cafe

अब साइबर कैफे में भी दर्ज कराएं FIR

Mon, 16 Feb 2015 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 16 Feb 2015 01:39 PM IST
विज्ञापन
Now File FIR Online in Cyber Cafe

एफआईआर दर्ज बरवाने के लिए थाने के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। अब ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। कम पढ़े-लिखे लोग भी साइबर कैफे पर जाकर एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन


जीईओ मैस में रविवार को सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के जरिए ‘हर समय’ पर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पुलिस ने हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और जींद जिले के साइबर कैफे संचालकों को ट्रेनिंग दी है।
विज्ञापन


ट्रेनिंग के माध्यम से उन्हें ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना, शिकायत देने वाले व्यक्ति की आईडी तैयार करना आदि जानकारी दी। रेंज के पांचों जिलों से 32 कैफे संचालकों ने ट्रेनिंग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का यह पायलेट प्रोजेक्ट हिसार से शुरू किया गया है, जिसमें हिसार रेंज के पांच जिलों के बाद इसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा।

ऑनलाइन आरटीआई मांग सकेंगे यूजर

Now File FIR Online in Cyber Cafe

सॉफ्टवेयर में आरटीआई का भी कॉलम है। जिसके जरिए यूजर ऑनलाइन ही आरटीआई मांग सकेंगे। इसमें अप्लाई करते समय यह डेबिट कार्ड, ऑनलाइन बैंकिंग सहित अन्य माध्यमों से पेमेंट का ऑप्शन भी मांगेंगे। बीपीएल धारकों को इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्हें अपने बीपीएल कार्ड को स्कैन कर आवेदन के साथ अटैच करना होगा।

व्हाट्स-एप ग्रुप के जरिए जुड़ेंगे पुलिस से
आईजी अनिल राव ने ट्रेनिंग के दौरान साइबर कैफे संचालकों को कहा कि वे पुलिस के व्हाट्स-एप ग्रुप से जुड़ें, दिनभर में जो भी शिकायतें वे ऑनलाइन दर्ज करें, व्हाट्स-एप उनका स्टेटस अप्लोड करें। कहीं सॉफ्टवेयर समझने में दिक्कत हो तो एक-दूसरे साथी से व्हाट्स-एप के जरिए समाधान अथवा सहयोग भी लिया जा सकेगा।

48 घंटे में होगी कार्रवाई
आईजी अनिल राव ने बताया कि ‘हर समय’ पर शिकायत दर्ज करवाने वालों की मैनुअल शिकायत देने वालों की बजाए जल्दी सुनवाई होगी। पुलिस ऑनलाइन दर्ज हुई शिकायत पर तुरंत एक्शन लेगी। ऐसी शिकायत पर 48 घंटे में एक्शन होगा।

स्टेटस भी जान सकेंगे ऑनलाइन

Now File FIR Online in Cyber Cafe

अपनी शिकायत का ऑनलाइन स्टेटस भी जान सकेंगे। इंटरनेट या कैफे के जरिए दर्ज की गई शिकायत का एक एनरोलमेंट नंबर मिलेगा। यूजर नेम और पासवर्ड दिया जाएगा। शिकायतकर्ता इस यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए अपनी शिकायत का स्टेटस भी जान सकेंगे।  

45 दिन में 100 शिकायतें, 50 पर एक्शन
डीआईजी सौरभ सिंह ने बताया है कि अभी तक हिसार जिले की 100 शिकायतें आई हैं। एक जनवरी 2015 से हर समय शुरू हुआ था। अभी लोगों में जागरुकता की कमी है। धीरे-धीरे लोग इसके बारे में जान रहे हैं, जिसमें 50 प्रतिशत पर एक्शन हो चुका है।

अब मुंशी की धौंस नहीं, न ही लेन-देन का चक्कर
आईजी अनिल राव ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने से भ्रष्टाचार में कमी आएगी। उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब मुंशी की धौंस नहीं चलेगी, न ही वह शिकायत दर्ज करवाने की एवज पर रुपये मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed