फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now easy made passport

पासपोर्ट बनाना हुआ आसान, ऐसे करें आवेदन

Mon, 14 Apr 2014 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Apr 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
now easy made passport

अभी तक आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए एजेंट्स की सेवाएं लेनी पड़ती थी। लेकिन, पासपोर्ट सेवा केंद्र ने इस परेशानी को खत्म कर दिया है। आप आनलाइन आवेदन करें, वह भी कहीं से कभी भी।

विज्ञापन


सिर्फ आपको यह स्टेप फालो करने होंगे। हां, यह जरूर ध्यान रखें कि आवेदन करने के नब्बे दिन के भीतर आप पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं पहुंचे तो आपको दोबारा से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

now easy made passport

पासपोर्ट सेवा केंद्र की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड ई फार्म के विकल्प पर जाएं।
ई फार्म को डाउनलोड करें और उसको भरें। इस फार्म को भरने के बाद वैलिडेट एंड सेव करें। यह फाइल बन जाएगी।

-पासपोर्ट सेवा केंद्र के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
-पासपोर्ट सेवा केंद्र के पोर्टल पर लॉगइन करें।
-डाउनलोड किए गए एक्सएमएल फार्म को अपलोड कर दें।
-अब पे और शेड्यूल एप्वाइंटमेंट को क्लिक करें और एप्वाइंटमेंट लें। अपनी रसीद लेने के लिए प्रिंट एप्लीकेशन रिसिप्ट पर क्लिक करें।
-रिसिप्ट पर आपको एप्वाइंटमेंट दिया जाएगा। पासपोर्ट सेवा केंद्र इंडस्ट्रियल एरिया में अपने डाक्यूमेंट के संग जाएं।

फीस स्ट्रक्चर

now easy made passport

-नया पासपोर्ट-1000 रुपये (36 पेज)
-1500 रुपये (60 पेज)
(इसकी वैद्यता दस साल की होगी। यह पंद्रह से 18 वर्ष के बच्चों के लिए होता है।)

-माइनर्स के लिए नया पासपोर्ट 600 रुपये
(यह पासपोर्ट 18 साल से कम आयु के बच्चेे के लिए पांच साल या माइनर के 18 वर्ष का होने तक वैद्य होगा।)
-डुप्लीकेट पासपोर्ट-2500 रुपये (36 पेज)
3000 रुपये (60 पेज)
(पासपोर्ट खराब हो गया हो, चोरी हुआ हो या फिर गुम हो गया हो।)
-पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट-300 रुपये
-पासपोर्ट में जन्मतिथि, बच्चों के नाम, पैरेंट्स के नाम में बदलाव के लिए नया पासपोर्ट-1000 रुपये

फीस के लिए यह विकल्प
फीस बैंक ड्राफ्ट के जरिए दे सकते हैं। इसके साथ ही आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने पर फीस क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के माध्यम से दी जा सकती है। बैंक ड्राफ्ट के पीछे आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर जरूरी है। पेमेंट फीस में बैंक कोड, बैंक का नाम और इश्यू किए गए दिन का नाम आवश्यक है।

विज्ञापन

तत्काल के लिए खास

now easy made passport
तत्काल के लिए खास
चंडीगढ़ में तत्काल सेवा के लिए आनलाइन अप्वाइंटमेंट की शुरुआत का समय-11 बजे सुबह

पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद सरल हो गई है। यदि इसके बावजूद किसी को समस्या होती है तो पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाकर सहायता ली जा सकती है।
राकेश अग्रवाल,
रीजनल पासपोर्ट अधिकारी, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed