फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now citizens can directly tell how is their UT police by scanning the QR code

Chandigarh News: अब क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे बताएंगे शहरवासी कैसी है अपनी यूटी पुलिस

Tue, 12 Nov 2024 03:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Now citizens can directly tell how is their UT police by scanning the QR code
चंडीगढ़। शहरवासी अब किसी भी थाने में क्यूआर कोड स्कैन कर यूटी पुलिस के प्रति अपने अनुभव को अधिकारियों के साथ साझा करने के साथ रेटिंग दे सकेंगे। यूटी पुलिस में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सोमवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दो नई सेवाओं का शुभारंभ किया। यूटी सचिवालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में नागरिक समीक्षा सेवा और साइबर जागरूकता कियोस्क सेवा को जनता के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

एसएसपी कंवरदीप कौर ने नागरिक समीक्षा सेवा और साइबर जागरूकता कियोस्क के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि पुलिस स्टेशन, समावेश केंद्र, पुलिस मुख्यालय और ट्रैफिक लाइनों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं जिन्हें स्कैन कर शहवासी पुलिस के व्यवहार, प्रतिक्रिया समय, स्वच्छता, ईमानदारी और अन्य मापदंडों पर अपनी रेटिंग दे सकेंगे। एकत्रित डेटा/रेटिंग का उपयोग विभिन्न मापदंडों पर हर महीने पुलिस थानों की रैंकिंग तय की जाएगी। इस रैंकिंग को चंडीगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और शीर्ष प्रदर्शन करने वाले पुलिस स्टेशनों को हाईलाइट किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रशासक के सलाहकार, गृह सचिव, वित्त सचिव, डीजीपी, आईजीपी, चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस के अन्य सम्मानित सदस्यों सहित वरिष्ठ अधिकारियों सहित समावेश सलाहकार समितियों के भी करीब 100 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि यह प्रणाली आम जनता को आवाज उठाने का अधिकार देती है, जिससे चंडीगढ़ पुलिस को सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने, सेवा की गुणवत्ता को मान्य करने और समग्र मानकों को बढ़ाने में मदद मिलेगी। सभी पुलिस स्टेशनों, ट्रैफिक चालान शाखा, पुलिस मुख्यालय, चंडीगढ़ पुलिस की वेबसाइट और साइबर जागरूकता कियोस्क पर क्यूआर-कोड प्रदर्शित किया गया है ताकि किसी भी पुलिस स्टेशन/यूनिट में पुलिस अधिकारियों के साथ जनता के अनुभव को रेटिंग दी जा सकें। एसएसपी ने कहा कि साइबर जागरूकता कियोस्क साइबर सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। सेक्टर-17 प्लाजा, सुखना झील व एलांते मॉल सहित प्रमुख स्थानों पर रखे गए जागरूकता कियोस्क का उद्देश्य लोगों को महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा विषयों पर शिक्षित करना और साइबर घटनाओं के मामले में रिपोर्टिंग तंत्र तक आसान पहुंच प्रदान करना है। कियोस्क साइबर सुरक्षा टिप्स, हाल के साइबर क्राइम को लेकर अपडेट और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन जैसी जानकारी देंगे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि गुलाब चंद कटारिया ने इन दोनों सेवाओं का शुभारंभ करने के साथ ही चंडीगढ़ पुलिस की विभिन्न तकनीकी और सामुदायिक पुलिसिंग पहलों जैसे कि ई-एफआईआर, ई-बीट/ई-साथी, आईसीएमएस, समावेश, साइबर स्वच्छता मिशन आदि की सराहना की। उन्होने कहा कि इससे पुलिस को जनता के करीब लाने और लोगों के दरवाजे पर नागरिक सेवाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस दौरान प्रशासक ने यूटी पुलिस को देश की सबसे बेहतर पुलिस बताया। उन्होंने राजस्थान के उदयपुर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पुलिस थानों में जाने से पहले लोगों को सोचना पड़ता है। थाने में कोई शिकायत लेकर जाने के लिए लोगों के हाथ-पैर कांपने लगते हैं, लेकिन चंडीगढ़ ऐसा नहीं हैं। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस को सुझाव दिया कि शहर में रहने वाले बुजुर्ग लोगों के सहयोग और मदद के लिए भी विशेष तौर पर प्रयास किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed