{"_id":"5dd1ae7f8ebc3e549d0403fa","slug":"now-citco-programme-will-be-held-on-lake-island-chandigarh-news-pkl3571686200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुखना के आईलैंड पर होगा सिटको का कार्यक्रम, दो-दो लाइट एंड साउंड शो, लुत्फ उठाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सुखना के आईलैंड पर होगा सिटको का कार्यक्रम, दो-दो लाइट एंड साउंड शो, लुत्फ उठाएं
Mon, 18 Nov 2019 12:56 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
सुखना लेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखना लेक के रेग्युलेटरी एंड पर सिटको की ओर से कराए जा रहे दो दिवसीय कार्यक्रम का वेन्यू अब बदल गया है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की आपत्ति के बाद अब कार्यक्रम रेग्युलेटरी एंड की बजाय लेक के आई लैंड पर आयोजित किया जाएगा। डीसी ऑफिस ने भी जरूरी विभागों की एनओसी के बाद आयोजन को हरी झंडी दे दी है।
आपको बता दें कि सिटको द्वारा सुखना लेक के रेग्युलेटरी एंड पर पंजाब सरकार के द्वारा आयोजित किए जाने वाले दो दिवसीय लाइट एंड साउंड शो को लेकर लेक पर फ्लोटिंग स्ट्रक्चर बनाया जा रहा था। संरक्षित क्षेत्र में आयोजन की जानकारी मिलने पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने आयोजन को करने के लिए रोक लगा दी थी और सिटको को वेन्यू बदल को कहा था।
इसके बाद सिटको के डायरेक्टर राकेश कुमार पोपली ने आयोजन स्थल बदलने की बात कही थी। रविवार को इस आयोजन के लिए सभी विभागों की परमीशन के बाद डीसी ऑफिस ने परमीशन जारी कर दी। पर्यटन विभाग के डायरेक्टर राकेश कुमार पोपली ने बताया कि अब आयोजन लेक के ही आई लैंड पर आयोजित होगा। तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। तय समय पर ही लेजर एंड लाइट शो होगा।
विज्ञापन
दो दिन होंगे दो-दो शो
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर 18-19 नवंबर को सुखना लेक पर फ्लोटिंग लाइट एंड साउंड शो करवाया जाएगा। पंजाब सरकार, यूटी प्रशासन के सहयोग से यह शो करवाएगी। दोनों दिन दो-दो शो होंगे। पहले दिन शाम 7 से 7.45 जबकि दूसरे दिन रात 8.15 से 9 बजे तक आयोजन होगा। इस दौरान श्री गुरु नानक देव जी के जीवन, शिक्षाओं और फलसफे को एडवांस लेजर तकनीक द्वारा दिखाया जाएगा। शो की कोई फीस नहीं है।