फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now break on every half kilo meter in chandigarh

अब हर आधे किलोमीटर पर लगाना होगा ब्रेक

Thu, 13 Mar 2014 09:40 AM IST
राजेश ढल्ल /अमर उजाला चंडीगढ़
राजेश ढल्ल /अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Mar 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
now break on every half kilo meter in chandigarh

शहर के वाहन चालकों को अब हर आधे किलोमीटर पर ब्रेक लगाना पड़ेगा।

विज्ञापन


ऐसे में वाहन चालकों का ज्यादा से ज्यादा समय ट्रैफिक लाइटों पर गुजरेगा ट्रैफिक पुलिस ने प्रशासन के साथ मिलकर प्रमुख मार्गों पर हर आधा किमी पर नई ट्रैफिक लाइटें लगाने की योजना बनाई है।

इस योजना को मंजूर कर दिया गया है। इसके साथ ही मध्य मार्ग पर इस योजना के तहत ट्रैफिक लाइटें लगने का काम भी शुरू हो गया है।

पुलिस के अनुसार अगले सप्ताह पूरी तरह से सभी ट्रैफिक लाइटें काम करना शुरू कर देंगी। अभी तक मध्य मार्ग में एक किलोमीटर की सीमा में या तो ट्रैफिक लाइट्स आती हैं या फिर चौराहा।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के अनुसार अभी इस आधा किमी पर लगाई जा रही ट्रैफिक लाइटों की समय सीमा 30 सेकंड तय की गई है। व्यवस्था के चलने के बाद यातायात के हिसाब से इसमें बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों लगाई जा रही हैं अतिरिक्त ट्रैफिक लाइटें
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार शहर में तय स्पीड लिमिट से वाहन तेज चल रहे हैं इसके कारण सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है।

सड़क हादसे रोकने के अलावा जेबरा क्रासिंग पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए यह अतिरिक्त लाइटें लगाई जा रही हैं। मध्य मार्ग पर एक किनारे (सेक्टर) से दूसरी तरफ जाने के लिए इस प्रमुख पथ का ही प्रयोग करना पड़ता है।

अभी तक ट्रैफिक लाइटें न होने के कारण एक तरफ से दूसरी तरफ पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यहां पर कार्रवाई के लिए पुलिस होगी तैनात
हर आधा किलोमीटर पर लगाई जा रही अतिरिक्त ट्रैफिक लाइटों पर नियमों की पालना करवाने के लिए पुलिस कर्मचारी भी तैनात होंगे जो कि ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वालों पर कार्रवाई करेंगे ऐसे में चालानों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

जाम लगने की बढ़ेगी संभावना
इस समय जो शहर में एक किलोमीटर की दूरी पर ट्रैफिक लाइटें वहां पर सुबह और शाम के पीक ऑवर में आवाजाही का दबाव ज्यादा होने के जमकर जाम लगता है।

कई बार तो वाहनों की लाइन भी आधा किलोमीटर तक लग जाती है। ऐसे में नई अतिरिक्त ट्रैफिक लाइटें लगाने से जाम की स्थिति बढ़ सकती है।

दक्षिणी मार्ग पर भी लगेगी ट्रैफिक लाइटें
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार मध्य मार्ग पर प्रोजेक्ट के सफल होने पर दक्षिणी मार्ग पर भी हर आधा किलोमीटर तक अतिरिक्त ट्रैफिक लाइटें लगाने की योजना है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार काफी सुझाव के बाद वाहनों की गति धीमी करने और पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा के लिए ऐसा कदम उठाया जा रहा है।

वित्त सचिव के साथ हुई बैठक
इस नई योजना को लागू करने के लिए बुधवार को ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ प्रशासन के वित्त सचिव के साथ बैठक हुई। जिसमें वित्त सचिव को इन अतिरिक्त ट्रैफिक लाइटें लगाने के कारणों के बारे में बताया गया।

ट्रैफिक पुलिस ने दावा किया है कि इससे हादसों में कमी होगी। मालूम हो कि पिछले साल दिसंबर माह में सेक्टर-16 के अस्पताल के बाहर एक सड़क पार करती मासूम बच्ची की कार के चपेट में आने से मौत हो गई थी। उस समय बच्ची अपनी मां के साथ थी।


कोट्स
डीएसपी ट्रैफिक कमलदीप का कहना है कि उन्होंने ही विभाग को अतिरिक्त ट्रैफिक लाइटें लगाने का सुझाव दिया था। उनका कहना है कि इस नई योजना का काफी फायदा मिलेगा। इससे एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर की तरफ पैदल चलने वाले लोगों को भी समय मिलेगा और वह बिना किसी रोक टोक के सड़क पार कर सकेंगे। साथ सड़क हादसों में भी कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed