फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now anganwadi workers will learn computers

डिजिटल इंडियाः अब आंगनबाड़ी वर्कर्स भी सीखेंगी कंप्यूटर

Sat, 04 Jul 2015 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 04 Jul 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
now anganwadi workers will learn computers

अब आंगनबाड़ी केंद्रों में काम करने वाली आंगनबाड़ी महिलाएं भी कंप्यूटर की ट्रेनिंग लेंगी। उनको यह ट्रेनिंग जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत बनाई गई जिला सूचना प्रौद्योगिकी समिति मुहैया करवाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन कार्यक्रम के तहत समिति द्वारा जिला सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ डीसी विवेक आत्रेय ने किया।
विज्ञापन


जिले की यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहली जुलाई को डिजिटल इंडिया सप्ताह के शुभारंभ के बाद की गई है। पहली से 7 जुलाई तक जिला स्तर पर इस दिशा में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मंजू अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन कार्यक्रम के तहत जिला पंचकूला के सभी नागरिकों को डिजिटल साक्षर किया जाएगा।

इसके माध्यम से सभी नागरिकों को कंप्यूटर और इंटरनेट की जानकारी दी जाएगी। इसका लाभ यह होगा कि नागरिक केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्करों को डिजिटल साक्षर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 20 आंगनबाड़ी वर्कर्स को पंजीकृत किया गया है।


उन्हें कंप्यूटर चलाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम सीएससी केंद्र पर भी आयोजित किया जा रहा है। 400 से ज्यादा नागरिकों को सीएससी केंद्रों पर कंप्यूटर की शिक्षा प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed