{"_id":"e60bff64f82048a0c1c752dd9ca0180c","slug":"now-3-months-maternity-leave-for-female-school-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्टॉफ को अब 3 माह का प्रसूति अवकाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्टॉफ को अब 3 माह का प्रसूति अवकाश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने आदर्श स्कूलों और पीपीपी मोड तथा प्राइवेट प्रबंधन के तहत संचालित स्कूलों की महिला स्टॉफ को बड़ी राहत दी है। अब उन्हें तीन महीने का प्रसूति अवकाश मिलेगा।
विज्ञापन
यह जानकारी वीरवार को शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने दी। उन्होंने बताया कि विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने बताया कि पंजाब शिक्षा विकास बोर्ड और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से चलाए जा रहे आदर्श स्कूलों और पीपीपी मोड के तहत प्राइवेट मैनेजमेंट द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों के टीचिंग एवं नॉन टीचिंग महिला स्टॉफ को तीन महीने का प्रसूति अवकाश देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
इन महिला कर्मचारियों को रमसा और मॉडल स्कूलों में ठेके पर लगे महिला टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टॉफ की तरह ही तीन महीने की प्रसूति छुट्टी मिल सकेगी।