फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now 2 BHK housing scheme will launch in 1 april

हाउसिंग बोर्ड की 2BHK स्कीम अब एक अप्रैल को होगी लांच

Tue, 29 Mar 2016 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 29 Mar 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
now 2 BHK housing scheme will launch in 1 april
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो

आखिरकार बार बार टालने के बाद हाउसिंग बोर्ड ने सेक्टर-51 की सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम को लांच करने के लिए तारीख तय कर ली है। नए वितीय सत्र के पहले दिन एक अप्रैल को  इस स्कीम का ब्रोशर लांच कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


शहरवासी काफी लंबे समय से इस स्कीम का इंतजार कर रहे थे क्योंकि पिछले सात साल से कोई स्कीम लांच नहीं हुई है। इस सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत फ्लैट का रेट भी बोर्ड ने एक लाख कम कर दिया है अब टू बीएचके के फ्लैट की कीमत 69 लाख रुपये तय की गई है जिसकी कीमत जब प्रशासन को प्लान भेजा गया था उस समय 70 लाख रुपये तय की गई थी।
विज्ञापन


इस स्कीम के तहत अभी तक 128 टू बीएचके फ्लैट का निर्माण किया जाना था लेकिन अब इस स्कीम के तहत 200 फ्लैट्स का निर्माण किया जाना है।

बोर्ड के अनुसार इसके साथ लगती जमीन जहां पर अभी अतिक्रमण है उसे खाली करवा लिया जाएगा जिसके बाद  कुल 200 फ्लैट्स का निर्माण हो जाएगा। इस स्कीम के तहत सिर्फ शहरवासी ही आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टू बैड रूम के एक फ्लैट का एरिया 1050 वर्ग फुट

now 2 BHK housing scheme will launch in 1 april
फ्लैट - फोटो : डेमो फोटो

टू बैड रूम के एक फ्लैट का एरिया 1050 वर्ग फुट होगा  हर फ्लैट के लिए अलग से पार्किंग होगी जिसके मालिक को उनके फ्लैट नंबर से पार्किंग अलाट होगी। बोर्ड के अनुसार ड्रा निकालने के बाद निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा और दो साल के भीतर इस प्रोजेक्ट को पूरा करके अलाटियों को सौंप भी देगा। साल 2008 के बाद बोर्ड यह सेल्फ फाइनेंस स्कीम लांच करने जा रहा है।

हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस का कहना है कि एक अप्रैल को सेक्टर-51 की सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम को लांच कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि अब इस स्कीम के तहत 128 की जगह 200 बीएचके का निर्माण किया जाएगा।

यह बैंक किए गए है फाइनल जहां से मिलेंगे ब्रोशर
सेक्टर-9 का स्टेट बैंक आफ इंडिया
सेक्टर-8 का पंजाब नेशनल बैंक
सेक्टर-8 का एक्सिज बैंक
सेक्टर-9 का आईसीआईसीआई बैंक
सेक्टर-17 का इलाहबाद बैंक
सेक्टर-11 का पंजाब एंड सिंध बैंक
सेक्टर-8 का इंडसइंड बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed