{"_id":"5706b42b4f1c1b3b26c815a9","slug":"now-10-government-school-become-smart-by-education-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग की पहल, 10 सरकारी स्कूल में बने स्मार्ट क्लासरूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग की पहल, 10 सरकारी स्कूल में बने स्मार्ट क्लासरूम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन एग्जाम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर शिक्षा विभाग ने भी बच्चों को स्मार्ट एजुकेशन देने का काम शुरू कर दिया है। शिक्षा विभाग ने 2016 सत्र से शहर के 10 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित कर दिए हैं। इन स्कूलों में आजकल स्मार्ट क्लासरूम का ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन
अप्रैल से ही सरकारी स्कूलों में स्मार्टरूम में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। पहले चरण में कुछ चुनिंदा कक्षाओं को ही स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा मिलेगी, उसे बाद में अन्य कक्षाओं में भी लागू कर दिया जाएगा। अगले साल तक 50 से अधिक सरकारी स्कूलों में स्मार्ट एजुकेशन शुरू करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग शहर के सभी सरकारी स्कूलों में स्मार्ट रूम तैयार करने से पहले शिक्षकों को ट्रेंड करने का प्रपोजल तैयार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार सभी स्कूलों से कुछ शिक्षकों को स्मार्ट क्लासरूम के संचालन की जानकारी दी जाएगी। सभी स्कूलों से चुनिंदा शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तैयारी करने को कहा है। इन शिक्षकों को स्मार्ट क्लासरूम तैयार करने वाली कंपनी से ट्रेनिंग दिलाई जा सकती है। सेक्टर-32 स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन को भी यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
इन स्कूलों में शुरू हुआ स्मार्ट क्लासरूम प्रोजेक्ट
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टिंबर मार्केट सेक्टर-26
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल-19
गवर्नमेंट गर्र्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल-18
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-35
गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल-54
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सारंगपुर
गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सारंगपुर
गवर्नमेंट मॉडल गर्ल्स स्कूल-20
गवर्नमेंट हाई स्कूल धनास-1
गवर्नमेंट हाई स्कूल सेक्टर-33
सरकारी स्कूलों में भी स्मार्ट क्लासरूम शुरू करना शिक्षा विभाग का अच्छा प्रयास है, इससे स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन मिल सकेगी। सरकारी स्कूलों का स्तर भी बेहतर होगा। स्मार्ट एजुकेशन के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग भी दी जानी चाहिए। अरविंद राणा, प्रेसिडेंट सर्व शिक्षा अभियान टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन
रूबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन यूटी ने बताया कि सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्ट की सफलता के लिए शिक्षकों का भी अपडेट होना जरूरी है। विभाग इसके लिए स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने पर विचार कर रहा है।