फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notices being sent to students sitting on the first floor at night in PU library

पीयू लाइब्रेरी में रात को पहले फ्लोर पर बैठने वाले छात्रों को भेजे जा रहे नोटिस

Thu, 14 Jul 2022 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Notices being sent to students sitting on the first floor at night in PU library
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से एसी जोशी लाइब्रेरी में रात को 9 बजे के बाद बैठकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को लाइब्रेरी के नियमों का पालन नहीं करने के संदेश भेजे जा रहे हैं। संदेश में लिखा गया है कि छात्र 9 बजे के बाद गैर-कानूनी तरीके से लाइब्रेरी के पहले फ्लोर पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। यूनिवर्सिटी के नियमों का पालन नहीं किया गया तो आप पर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दिनों में छात्रों को ऐसे संदेश भेजकर परेशान करने को लेकर छात्र संगठन सथ ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन नीरज कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सथ के कार्यकर्ता जोध सिंह ने बताया कि पीयू में सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं इसलिए एसी जोशी लाइब्रेरी के ऊपर के फ्लोर भी छात्रों की पढ़ाई करने के लिए खोले गए हैं लेकिन रात को 9 बजे के बाद जो भी छात्र लाइब्रेरी के पहले फ्लोर पर पढ़ने के लिए जाता है। बाहर सुरक्षाकर्मी छात्र से दोबारा एंट्री करवाता है। इसके बाद उन छात्रों को संदेश भेजे जा रहे हैं कि वे यूनिवर्सिटी के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। परीक्षा के समय में छात्रों को परेशान करना बंद करना चाहिए। हमने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में पढ़ाई के लिए छात्रों को परेशानी न आए इसलिए गुरु तेग बहादुर हॉल को खोला जाए। अगर छात्रों को दोबारा ऐसे धमकाने वाले संदेश भेजे जाते हैं तो छात्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

एनएसयूआई ने भी रात को किया प्रदर्शन
पीयू एनएसयूआई के सदस्यों की ओर से भी रात को पहले फ्लोर पर पढ़ाई के लिए जाने वाले विद्यार्थियों की दोबारा एंट्री करवाने का विरोध जताया। एनएसयूआई सदस्यों ने कहा कि लाइब्रेरी में प्रवेश द्वार पर ही सुरक्षाकर्मी की ओर से एंट्री करवाई जाती है और बैग चेक किया जाता है। अभी छात्रों को परेशान करने के लिए पहले फ्लोर पर एंट्री के साथ मोबाइल नंबर लिखवाया जा रहा है और उन्हें संदेश भेजकर डराया जा रहा है। इसे लेकर छात्रों ने प्रदर्शन कर विरोध जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed