{"_id":"3b16c86ac5f24087e0fafeb91a944b59","slug":"notice-to-harsimrat-badal-on-election-petition","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव याचिका पर हरसिमरत बादल को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव याचिका पर हरसिमरत बादल को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Jul 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल के खिलाफ बठिंडा के नवजोत सिंह की ओर से दायर चुनाव याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
इस मामले में सुनवाई 28 अगस्त को होगी। याचिका में हरसिरमत बादल का चुनाव रद्द करने के साथ-साथ उनकी सदस्यता रद्द किए जाने की मांग की गई है।
उन पर वोट के लिए प्रचार में सिख धर्म के इस्तेमाल और चुनाव अधिकारियों को चुनाव खर्च का गलत ब्योरा देने का आरोप है। आरोप है कि हरसिमरत बादल ने चुनाव पर 10,15,17,022 रुपये खर्च किए जबकि, दर्शाए केवल 52,28,950 रुपये।
विज्ञापन
याचिका में आरोप लगाया गया है कि शिअद-भाजपा ने निजी चैनलों पर चुनाव प्रचार के लिए जारी विज्ञापन में सिख धर्म का इस्तेमाल किया। इसके अलावा नरेंद्र मोदी की रैलियों में खर्च में अपने हिस्से के खर्च को हरसिमरत बादल ने काफी कम बताया है।
विज्ञापन