{"_id":"57091d134f1c1b3c22c810cb","slug":"notice-to-5-thousand-company-by-epf-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीएफ डिपार्टमेंट ने 5 हजार कंपनियों को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीएफ डिपार्टमेंट ने 5 हजार कंपनियों को जारी किया नोटिस
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
ईपीएफ
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने लोगों को ईपीएफ राशि निकालने में समस्या न हो, इसके लिए सख्त रुख अख्तियार किया है। सेक्टर-17 स्थित ईपीएफ ऑफिस ने ट्राइसिटी की पांच हजार कंपनियों को नोटिस जारी कर अप्रैल के अंत तक डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अगर उन्होंने समय पर इसे जमा नहीं कराया तो कंपनी के सीईओ और डायरेक्टर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ईपीएफ ऑफिस ने ट्राइसिटी की दो हजार उन कंपनियों को भी नोटिस जारी किया है जहां कर्मचारियों का ईपीएफ जमा ही नहीं होता है।
विज्ञापन
ईपीएफ डिपार्टमेंट ने नोटिस में कंस्ट्रक्शन कंपनी, सिक्योरिटी कंपनी, आईटी सहित कई अन्य प्राइवेट संस्थानों को ये निर्देश जारी किए हैं। इन पांच हजार कंपनियों में पचास हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। जिसमें से पांच हजार कर्मचारियों के डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र ही मिले हैं।
विज्ञापन
यह प्रक्रिया पूरे देश में चलाई गई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय के कमिश्नर एसके सुमन ने बताया कि प्राइवेट कर्मचारियों को प्राइवेट फर्म छोड़ने पर समस्या न हो, इसके लिए यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पीएफ निकालने की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। इसलिए डिजिटल प्रमाण पत्र देना जरूरी है।
एसके सुमन, कमिश्नर, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय ने बताया कि ईपीएफ कर्मचारियों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। इसेक लिए डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र मांगा गया है। अगर किसी कंपनी ने इसे एक महीने के अंदर यह कार्य पूरा नहीं किया तो कंपनी डायरेक्टर और सीईओ पर कार्रवाई की जाएगी।