फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notbandi trouble with the online system, not rationing

नोटबंदी के बाद ऑनलाइन सिस्टम से भी परेशानी, नहीं मिला राशन

Sat, 26 Nov 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 26 Nov 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
Notbandi trouble with the online system, not rationing
राशन के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

एक तरफ जहां पंचकूला के लोग नोटबंदी से परेशान है, वहीं राशन वितरण प्रणाली को ऑनलाइन सिस्टम की तकनिकी खराबी ने लोगों की मुश्किले और बढ़ा दी हैं। आलम ये है कि पंचकूला के साठ फीसदी डिपो पर लोगों को पंद्रह दिनों से राशन नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


क्योंकि इन डिपो के प्वायंटऑफ सेल्स (पोओएस) मशीनों के सर्वर डाउन रहते हैं, नतीजतन घंटों कतार में खड़े होने के बाद भी सैकड़ों की संख्या में कार्डधारक बैरंग लौट रहे हैं। इस मामले की जांच अमर उजाला ने की तो पाया कि पंचकूला की इंदिरा कालोनी स्थित डिपो में सर्वर डाउन होने से पंद्रह दिन में सिर्फ पांच लोगों को राशन मिल पाया है। 
विज्ञापन


डिपो पर राशन के लिए पहुंचे करीब सौ से ज्यादा लोगों कहना है कि वह लगातार पंद्रह दिन से डिपो पर राशन के लिए घंटों कतार में लगते हैं। बावजूद इसके उन्हें बिना राशन के घर लौटना पड़ता है। वहीं इस संबंध में विभागीय अधिकारियों की मानें तो ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरी तरह दुरुस्त होने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खराबी के कारण बीपीएल, एपीएल कार्ड धारक मजबूरन बाहर से खाद्य उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं। इससे उन पर आर्थिक बोझ और बढ़ने के साथ साथ घंटों कतार में लगने से वक्त भी बर्बाद भी हो रहा है।

81 पीओएस मशीनों लगाई हैं
पंचकूला की कुल 145 में से 81 पीओएस मशीनों के जरिये कुछ डिपो पर कार्ड धारकों को राशन वितरित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने एक नवंबर से प्रदेश में राशन वितरण प्रणाली को ऑनलाइन किया है। लेकिन अब तक इसे लागू करने में पीओएस की नाकाम होने से सैकड़ों राशन कार्डधारकों की परेशानी बनी हुई हैं। 

पीओएस मशीनों का सर्वर डाउन होने से पंद्रह दिन में सिर्फ पांच लोगों को राशन मिल सका है। इन मशीनों की जांच के लिए कुछ एक्सपर्ट आए थे, जांच के बाद उन्होंने बताया कि मशीन में कोई खराबी नहीं है, ये सर्वर की समस्या है।-मोहम्मद शाकिर, डिपो होल्डर इंदिरा कालोनी पंचकूला। 


पीओएस मशीनों में आई तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए कंपनी को निर्देश दिए गए हैं। सात दिनों के अंदर इसे ठीक कर लिया जाएगा। इसके बाद कार्ड धारकों को सभी डिपो पर आसानी से राशन मुहैया किए जाएंगे। -डीएफएससी, पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed