फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Northern Railway temporarily canceled 207 up and down passenger trains due to G-20 Summit in New Delhi

Punjab: चार दिन रद्द रहेंगी 207 यात्री ट्रेनें, दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के कारण रेलवे ने लिया फैसला

Mon, 04 Sep 2023 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Sep 2023 11:34 AM IST
सार

ट्रेनों को एक से चार दिन तक के लिए रद्द किया गया है। वहीं 15 यात्री ट्रेनों के टर्मिनल अस्थाई तौर पर बदले गए हैं। 8 से 11 सितंबर तक किसी भी ट्रेन की टिकट खरीदने तथा यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के संचालन, रूट और स्टॉपेज की जानकारी प्राप्त करके परेशानी से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
Northern Railway temporarily canceled 207 up and down passenger trains due to G-20 Summit in New Delhi
Indian Railways - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर रेलवे ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली स्टेशन पर भीड़ को कम करने और सुरक्षा एजेंसियों की योजना के अनुसार सड़क यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए अप और डाउन की 207 यात्री ट्रेनों को अस्थाई तौर पर रद्द किया गया है। इन ट्रेनों में पंजाब, हरियाणा, जम्मू, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों को आने-जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: हनी ट्रैप में फंसे तस्कर ने आईएसआई को भेजी थी हिमाचल के योल आर्मी एरिया की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों को एक से चार दिन तक के लिए रद्द किया गया है। वहीं 15 यात्री ट्रेनों के टर्मिनल अस्थाई तौर पर बदले गए हैं। इन ट्रेनों को नई दिल्ली स्टेशन की बजाय पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार स्टेशन पर रोकने तथा वहीं से टर्मिनेट करने की योजना है। इसके अलावा 6 यात्री ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन और 70 यात्री ट्रेनों को बादली, फारूखाबाद, हजरत निजामुदृीन, गाजियाबाद, साहिबाबाद, दिल्ली शाहदरा, आनंद विहार, ओखला, पटेल नगर व बादली में अतिरिक्त स्टॉपेज देने की योजना है।

ट्रेनें रद्द होने तथा मार्ग परिवर्तन होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में 8 से 11 सितंबर तक किसी भी ट्रेन की टिकट खरीदने तथा यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के संचालन, रूट और स्टॉपेज की जानकारी प्राप्त करके परेशानी से बचा जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed