फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   north region first very special welding workshop

40 लाख में बनेगी नॉर्थ की अपनी तरह की पहली वर्कशॉप

Thu, 24 Sep 2015 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Sep 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन
north region first very special welding workshop

नॉर्थ रीजन की अपनी तरह की पहली बेहद खास वर्कशॉप बनने जा रही है। इस पर 40 लाख की लागत आएगी। ये वर्कशॉप तैयारी करेगा चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(सीसीईटी)। यह एक खास तरह की वर्कशॉप होगी, जो स्पेशली वेल्डिंग सीखने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए तैयार होगी।

विज्ञापन


यह नार्थ रीजन में अपनी तरह की पहली लैब होगी। डायरेक्टर टेक्निकल एजूकेशन कैप्टन करनैल सिंह ने बताया कि सीसीईटी में 40 लाख की लागत से वेल्डिंग मशीन लगाई जाएगी। यह स्टूडेंट्स की ट्रेनिंग का हिस्सा होगी।
विज्ञापन

प्रशासन से मिल चुकी 12 लाख की मंजूरी

north region first very special welding workshop

करनैल सिंह ने बताया कि इस वर्कशॉप के लिए 12 लाख रुपये मंजूर हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि यूटी प्रशासन सीसीईटी में भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट को अन्य संस्थानों की तरह सुविधाऐं उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है। डायरेक्टर करनैल सिंह ने कहा कि जल्द ही सीसीईटी में अन्य सुविधाओं में भी इजाफा किया जाएगा।

पेक में शुरू होगी फीडबैक सिस्टम
पंजाब यूनिवर्सिटी की तरह ही अब पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी(पेक) में भी स्टूडेंट और टीचर्स के लिए फीडबैक सिस्टम शुरू करने की तैयारी है। जानकारी अनुसार जल्द ही पेक प्रशासन एक वेबसाइट शुरू करेगा, जिसके माध्यम से स्टूडेंट शिक्षकों के बारे में अपनी राय दे सकेंगे। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग में भी यह प्रस्ताव लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed