फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   north india first skin bank at gurmeet ram rahim dera sacha sauda sirsa

राम रहीम के डेरे में नॉर्थ इंडिया का पहला स्किन बैंक, ये सुविधाएं मिलेंगी

Sat, 17 Dec 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Sat, 17 Dec 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
north india first skin bank at gurmeet ram rahim dera sacha sauda sirsa
डेरा सच्चा सौदा में नॉर्थ इंडिया का पहला स्किन बैंक
गुरमीत राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा में नॉर्थ इंडिया का पहला स्किन बैंक खुल गया है। यहां लोगों को कई खास सुविधाएं मिलेंगी। राम रहीम सिंह इंसां ने अपनी दूसरी फिल्म एमएसजी 2 मैसेंजर से मिले अपने मेहनताने से सिरसा के शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स में एमएसजी ग्लोबल स्किन बैंक की स्थापना की। यह स्किन बैंक उत्तर भारत का पहला स्किन बैंक है।
विज्ञापन


इसका उद्घाटन संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने रिबन जोड़कर किया। इस अवसर पर डेरा प्रमुख ने बताया कि मरणोपरांत छह घंटे तक स्किन डोनेट की जा सकती है और इस स्किन बैंक में उसे पांच साल तक सुरक्षित भी रखा जा सकता है। दुर्घटना में घायल, जले हुए व तेजाब पीड़ितों का इस स्किन बैंक में इलाज होगा।
विज्ञापन

आधुनिक मशीनें और एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था

north india first skin bank at gurmeet ram rahim dera sacha sauda sirsa
डेरा सच्चा सौदा में नॉर्थ इंडिया का पहला स्किन बैंक
एमएसजी ग्लोबल स्किन बैंक में सभी मशीनें नई तकनीक की हैं, जिनमें आरबिटल इनक्यूबेटर, बोयोसेफ्टी केबिनेट, हॉट एयर ऑवन, डरमोटोन, स्किन ग्राफ्ट मेशर व कोल्ड रूम शामिल है।

उन्होंने बताया कि इस स्किन बैंक के लिए एक विशेष एंबुलेंस भी तैयार की गई है। इस स्किन बैंक से जले मरीजों का इलाज शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के साथ साथ देश के अन्य अस्पतालों में भी किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में स्टेम सेल द्वारा इलाज के साथ साथ टिश्यू रिजनरेशन लैब का कार्य भी चल रहा है जो कि उनकी तीसरी फिल्म लॉयन हार्ट से डेरा प्रमुख को मिले मेहनताने से बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्किन बैंक को साथ साथ एक्सपेंड करके बोन बैंक भी ऐड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed