{"_id":"a02b324f3db391aa85d674fd09245c02","slug":"nooran-attract-audience","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म कलाकारों को बीच बैठाकर देखी 'नूरां'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म कलाकारों को बीच बैठाकर देखी 'नूरां'
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 10 Nov 2013 06:22 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-27 प्रेस क्लब में नार्थ जोन फिल्म एंड टीवी एसोसिएशन की ओर से लघु फिल्म नूरां दिखाई गई।
इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएस चीमा ने फिल्म के निर्देशक और कलाकारों से सभी को मिलवाया।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की ओर से इस तरह के आयोजन करवाकर सिनेमा को प्रमोट किया जा रहा है और भविष्य में भी ये गतिविधियां जारी रहेंगी।
यह फिल्म नवतेज संधू द्वारा निर्देशित की गई है जोकि पंजाबी लेखक बलवंत गार्गी की लिखी कहानी पर आधारित है।
पंजाबी अभिनेता सरदार सोही और कुल सिद्धू फिल्म में मुख्य किरदारों में नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान अभिनेता शिवेंद्र महल, बीबी वर्मा, दविंदर दमन, जसवंत दमन, सतवंत कौर, अनीता शब्दीश और कई अन्य कलाकार उपस्थित थे और सभी ने फिल्म की सराहना की।