{"_id":"237f39c5e9656d10d678c36702e42bf5","slug":"nomination-of-covering-candidate-of-khanna-and-bajwa-discarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजवा, खन्ना के कवरिंग उम्मीदवार के नामांकन रिजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजवा, खन्ना के कवरिंग उम्मीदवार के नामांकन रिजेक्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
Updated Thu, 10 Apr 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले से मुख्य पार्टियों के लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों के कवरिंग उम्मीदवारों के नामांकन वीरवार को जिला चुनाव अधिकारी ने रद्द कर दिए।
विज्ञापन
नामांकन क्यों रद किए गए इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अब गुरदासपुर से 16 उम्मीदवार चुनावी दंगल में है।
गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विनोद खन्ना, इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार प्रताप सिंह बाजवा, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुच्चा सिंह छोटेपुर, बहुजन समाज पार्टी के सुखविंदर सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के वरिंदर सिंह, मेघ देशम पार्टी की संतोष कुमारी, भारतीय गांव ताज दल के गुरप्रीत सिंह खन्ना, सीपीआई (एमएल) लिब्रेशन के गुरमीत सिंह बख्तपुरा, सर्वजन समाज पार्टी के पीटर मसीह, अमित अग्रवाल, सिकंदर सिंह, जसबीर सिंह, जोगिंदर कुमार, मुकेश, ममता और रोहित मैंगी (सभी आजाद उम्मीदवार) हैं।
जिन कवरिंग उम्मीदवारों के कागज रद कर दिए गए हैं उनमें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे प्रताप सिंह बाजवा की पत्नी चरणजीत कौर बाजवा, भाजपा के प्रत्याशी कविता खन्ना, बहुजन समाज पार्टी के कुलवंत सिंह, प्रवेश कुमारी और विशालदीप (दोनों आजाद) है।
विज्ञापन