फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nomination for Punjab Assembly Election 2022 Begins Today

पंजाब विधानसभा चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, उम्मीदवारों को करना होगा कई नियमों का पालन 

Tue, 25 Jan 2022 09:15 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 25 Jan 2022 09:15 AM IST
सार

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते शक्ति प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार रिटर्निंग अफसर ऑफिस के 100 मीटर के दायरे में उम्मीदवार और उसके 2 सहयोगी ही आ सकते हैं।

विज्ञापन
Nomination for Punjab Assembly Election 2022 Begins Today
पंजाब विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को नामांकन संबंधी अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने बताया कि एनकोर सॉफ्टवेयर पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन शाम छह बजे तक राज्य में सिर्फ 12 नामांकन दाखिल किए गए हैं। लुधियाना में अकाली नेता मनप्रीत अयाली ने दाखा से सबसे पहले नामांकन भरा। फिरोजपुर जिले में पहले दिन किसी सियासी पार्टी के प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। 

विज्ञापन

फरीदकोट में कांग्रेस उम्मीदवार किक्की ढिल्लों ने भरा नामांकन 

फरीदकोट में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के पहले दिन कांग्रेस उम्मीदवार व मौजूदा विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने अपने नामांकन दाखिल किए। उनकी धर्मपत्नी अमनजोत कौर ढिल्लों ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र भरा। पहले दिन फरीदकोट क्षेत्र से ही उक्त दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि बाकी दोनों क्षेत्रों कोटकपूरा व जैतों क्षेत्र से कोई भी दावेदार सामने नहीं आया।

विज्ञापन

आप प्रत्याशी हरजोत बैंस ने भरा नामांकन

श्री आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले हरजोत बैंस खालसे की जन्म भूमि श्री आनंदपुर साहिब में स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक भी हुए। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हरजोत बैंस ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब के मतदाताओं का भरपूर समर्थन उन्हें मिल रहा है और वह भारी मतों से जीतकर विधानसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब की जनता की सेवा बिना किसी भेदभाव से करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


केवल दो ही वाहन ले जाने की अनुमति

भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार, रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करते समय उम्मीदवार के साथ दो व्यक्ति ही जा सकेंगे। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. एस. करुणा राजू ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की तरफ से पहले से जारी हिदायतों में संशोधन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल करते समय साथ जाने वाले व्यक्तियों की संख्या पांच से घटा कर दो कर दी गई है। इसके साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करते समय जाने के लिए पहले से तीन गाड़ियों की संख्या को घटा कर दो कर दिया गया है।

ऑनलाइन भी भर सकेंगे नामांकन

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार के लिए नामांकन पत्र सीईओ/डीईओ की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाया गया है, जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन भरने के बाद प्रिंट एफिडेविट जो कि नोटरी द्वारा तस्दीकशुदा एफिडेविट के साथ नत्थी करके जमा करवा सकते हैं। डा. राजू ने बताया कि रिटर्निंग अफसर नामांकन पत्र जमा करवाने वाले उम्मीदवारों को बुलाकर भी नामांकन पत्र हासिल कर सकते हैं जिससे एक समय पर ही भीड़ जमा न हो सके। उम्मीदवार जमानत राशि ऑनलाइन विधि द्वारा जमा करवा सकता है। इसके अलावा खजाने में जमानत राशि जमा करवाने की सुविधा भी उपलब्ध है।

एक फरवरी तक भरे जाएंगे नामांकन

पंजाब में नामांकन भरने के लिए उम्मीदवारों को केवल छह दिन मिलेंगे। नामाकंन की प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू होकर एक फरवरी तक जारी रहेगी। लेकिन इस दौरान 26 और 30 जनवरी को सरकारी छुट्टी होने के कारण नामांकन नहीं भरे जाएंगे। नामांकन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की पड़ताल 2 फरवरी को होगी। 4 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 20 फरवरी सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed