फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nomination Detail of BJP Election Candidate JP Dalal

दलाल के 70 लाख की कर्जदार हैं श्रुति

Fri, 26 Sep 2014 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Fri, 26 Sep 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
Nomination Detail of BJP Election Candidate JP Dalal

लोहारू विस क्षेत्र से नामांकन करने वाले भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल करोड़पति हैं। उनके नाम 50 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। इनकी पत्नी के पास भी धन की कमी नहीं है। करोड़ों की चल-अचल संपत्ति उनके नाम पर भी दर्ज है।

विज्ञापन


गौर फरमाने वाली बात है कि उन्होंने जनस्वास्थ्य मंत्री व तोशाम से कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी की पुत्री श्रुति को 70 लाख रुपये भी दे रखे हैं। सुरेंद्र सिंह मेमोरियल ट्रस्ट में भी पौने दो करोड़ रुपये का अंशदान है।
विज्ञापन


गुरुवार को नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में जेपी दलाल ने अपनी कुल चल संपत्ति 9 करोड़ 12 लाख 86 हजार रुपये दर्शाई है। इसमें विभिन्न फर्मों में निवेश व उधार दिए गए 5 करोड़ रुपये भी शामिल है। वहीं पत्नी के नाम 3 करोड़ 84 लाख से अधिक की चल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को आभूषणों का काफी शौक

Nomination Detail of BJP Election Candidate JP Dalal

पत्नी को आभूषणों का काफी शौक है। उनके पास करीब 2605 ग्राम सोने व अन्य कीमती आभूषण हैं, जिनकी कीमत 81 लाख रुपये से भी अधिक है। दलाल की अचल संपत्ति पर गौर फरमाएं तो गुड़गांव में अलग-अलग स्थानों पर 43 करोड़ से अधिक की कृषि-गैर कृषि भूमि उनके नाम है।

पत्नी के नाम भी साढ़े 4 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति है। दलाल के पुत्र रोहित भी पिता से कम नहीं हैं। उनके पास नौ करोड़ व पत्नी के पास पौने दो करोड़ की चल संपत्ति है। अलग-अलग स्थानों पर मौजूद कृषि-गैर कृषि भूमि की कीमत 6.46 करोड़ रुपये है। हालांकि पिता पर 2.44 करोड़ व पुत्र पर 9.39 करोड़ की देनदारियां भी हैं।

चौथी पास हैं माकपा के विनोद कुमार

Nomination Detail of BJP Election Candidate JP Dalal

भिवानी विस क्षेत्र से माकपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले विनोद कुमार चौथी कक्षा पास हैं। उनके पास 5 हजार रुपये नगद व पत्नी के पास 2600 रुपये की नगदी है। दो बाइक व एक कार समेत उनकी कुल चल संपत्ति 2 लाख 47 हजार रुपये की है।

वहीं पत्नी की संपत्ति 77 हजार की है। इसके अलावा पत्नी के नाम पर 4 लाख का मकान भी है। भिवानी से निर्दलीय प्रत्याशी परमजीत सिंह मड्डू भी लखपति हैं। बीए, बीएड पास परमजीत के पास 9 लाख की अचल और करीब इतनी ही चल संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed