{"_id":"6ce441fc51dbdcaec798dddf8edfaada","slug":"noe-it-deptt-became-hightech","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी, आईटी विभाग में तेजी से होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी, आईटी विभाग में तेजी से होगा काम
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Jan 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन के आईटी विभाग में अब फाइलों की मूवमेंट अब हाईटेक हो जाएगी। प्रशासन के आईटी विभाग में ई ऑफिस का नया कंसेप्ट शुरू हो रहा है, जिससे कागजों पर कामकाज बंद हो जाएगा और विभाग का काम पूरी तरह से पेपरलेस हो जाएगा। इससे जहां कागज की बचत होगी वहीं काम में भी तेजी जाएगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।
विज्ञापन
यूटी प्रशासन की ओर से हाल ही में घोषित आईटी एंड इलेक्ट्रानिक पॉलिसी में ई ऑफिस का प्रोजेक्ट शामिल है। आईटी विभाग के बाद जल्द ही चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य विभागों में भी इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
इस प्रोजेक्ट के पूरे तरह से लागू हो जाने के बाद चंडीगढ़ देश के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो जाएगा जहां यह प्रोजेक्ट लागू है। ई ऑफिस सॉफ्टवेयर नेशनल इंफॉरमेटिक्स सेंटर ने तैयार किया है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक मोड से दूसरे अधिकारी के पास जाएंगी फाइलें
इस नए सिस्टम के तहत यूटी प्रशासन के आईटी विभाग में फाइलें इलेक्ट्रानिक मोड में एक अधिकारी से दूसरे के पास जाएंगी। मैनुअल नोटिंग शीट्स का इस्तेमाल नहीं होगा।
आईटी विभाग के क्लर्क की ओर से विभिन्न विभागों से आए पत्रों को स्कैन किया जाएगा और इसके लिए ई ऑफिस सॉल्यूशन के फाइल मैनेजमेंट मॉड्यूल का इस्तेमाल किया जाएगा। आईटी विभाग के कर्मचारियों को अकाउंट दिए जाएंगे और एक क्लर्क अपनी बात ई फार्म के जरिए लिखेगा।
यानी कागजों में जो नोटिंग होती थी वह नहीं होगी। चंडीगढ़ की आईटी सचिव प्रेरणा पुरी ने कहा कि इस नए सिस्टम से काम में तेजी आएगी। इससे किसी तरह का दस्तावेज ढूंढने में भी दिक्कत नहीं आएगी।