{"_id":"5c20a4a3bdec225709210515","slug":"no-traffic-jaam-in-chandigarh-on-christmas-and-new-year-nearby-elante-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः क्रिसमस और नए साल पर नहीं लगेगा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने किया इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः क्रिसमस और नए साल पर नहीं लगेगा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने किया इंतजाम
Mon, 24 Dec 2018 02:55 PM IST
खुशबू गोयल
अविनाश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
अविनाश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 24 Dec 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस और नए साल पर अब जाम नहीं लगेगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने इंतजाम कर दिया है, जिससे सबके लिए जानना जरूरी है। बीते वर्षों से सबक लेते हुए यूटी ट्रैफिक पुलिस ने वेलेंटाइन-डे और नववर्ष से पहले इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित एलांते मॉल के चौतरफा यातायात व्यवस्था का मैप तैयार कर लिया है।
मॉल के गेट नंबर-5 से पीवीआर सिनेमाघर के सामने कॉलोनी नंबर-4 को जाने वाली मुख्य रोड पर जाम नहीं लगे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने खुले डिवाइडर को बैरिकेड व रस्सी लगाकर बंद कर दिया है। पुलिस ने रोड को वन-वे कर दिया है, ताकि कोई भी वाहन चालक एक दिशा से ही यूटर्न न ले सके।
अब सभी वाहन चालकों को एलांते मॉल के एग्जिट प्वाइंट से मुख्य सड़क पर आकर कॉलोनी नंबर-4 को लगते लाइट प्वाइंट से ही मुड़ना होगा। गत 20 दिसंबर से ट्रैफिक इंस्पेक्टर अन्य पुलिसकर्मियों समेत मॉल के चौतरफा ट्रैफिक को रेगुलेट करवाने के लिए हर पल मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
सभी पुलिसकर्मी वायरलेस के माध्यम से एक-दूसरे से विभिन्न प्वाइंट्स पर तैनात रहते समय भी संपर्क में हैं। इसके अलावा शहर के अन्य मुख्य प्वाइंट्स और बाजारों के समीप भी डीएसपी के सुपरविजन में ट्रैफिक विंग के इंस्पेक्टर मुस्तैद हैं, ताकि किसी प्वाइंट पर कोई समस्या आए तो तुरंत बेहतर समन्वय स्थापित कर उसका समाधान निकाला जा सके।
टैक्सी चालकों के लिए पिक-ड्रॉप को एक प्वाइंट
ओला, उबर या अन्य स्थानीय टैक्सी कंपनियों के चालक अपनी सवारियां ट्रैफिक पुलिस की तरफ से तय प्वाइंट पर ही छोड़ सकेंगे और वहीं से सवारियां ले जा सकेंगे। टैक्सी चालकों को एलांते मॉल तक पहुंचने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित वेरका मिल्क प्लांट टर्न से प्रवेश करना होगा। इसके अलावा कोई भी टैक्सी चालक किसी अन्य जगह सवारी नहीं छोड़ेगा और न ही किसी अन्य जगह से सवारी लेने के लिए खड़ा होगा। बकौल ट्रैफिक पुलिस इस संबंध में ओला और उबर कंपनी के टैक्सी चालकों को सूचित कर दिया गया है।
वेलेंटाइन-डे और नववर्ष से पहले लोगों को यातायात संबंधी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए तैयारी कर ली गई है। पीवीआर सिनेमाघर के सामने की मुख्य सड़क को वन-वे किया गया है और टैक्सी जोन भी तय कर दिया गया है ताकि कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बने।
- चरणजीत सिंह, डीएसपी ट्रैफिक