फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now Registration on website mandatory for entry in Chandigarh

अब बिना रजिस्ट्रेशन चंडीगढ़ में नहीं मिलेगी एंट्री, थर्मल स्क्रीनिंग भी अनिवार्य

Thu, 18 Jun 2020 10:37 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 18 Jun 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
Now Registration on website mandatory for entry in Chandigarh
चंडीगढ़। - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। ज्यादातर मामले हाल ही में पड़ोसी राज्यों से आए लोगों की वजह से आए हैं। ऐसे में अब प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए यह तय किया है कि अब शहर में सिर्फ उन्हीं लोगों को दाखिल होने की इजाजत मिलेगी, जिन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया होगा।

विज्ञापन


चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने गुरुवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में प्रशासक ने शहर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शहर में कोरोना के जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से ज्यादातर मामले हाल ही में दूसरे राज्यों से लौटे लोगों की वजह से सामने आए हैं। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि पड़ोसी राज्यों से आने वाले संक्रमण को रोका जाए।
विज्ञापन


प्रशासक ने चंडीगढ़ के डीजीपी को आदेश दिए कि वह शहर के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर कड़ी निगरानी रखें और सिर्फ उन्हीं लोगों को शहर में दाखिल होने दिया जाए, जिन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया हो। प्रशासक ने यह भी कहा कि बॉर्डर पर सभी व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से की जाए। इसके अलावा सभी के मोबाइल में चेक किया जाए कि आरोग्य सेतु एप डाउनलोड है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से आने वालों को होम क्वारंटीन करने पर विचार

प्रशासक ने स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता को आदेश दिए कि वह जांच करें कि पड़ोसी राज्यों से आने वाले लोगों को सेल्फ क्वारंटीन करने की बजाय, क्यों न उन्हें सेल्फ होम क्वारंटीन किया जाए। इससे बाहर से आने वाले लोगों के शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमने पर लगाम लगाई जा सके।

प्रशासक ने यह भी कहा कि जो लोग सेल्फ-क्वारंटीन के नियमों को तोड़ रहे हैं, क्यों न उन्हें सजा के तौर पर प्रशासन की तरफ से तैयार किए गए क्वारंटीन सेंटर में ले जाया जाए और उन्हें वहां पर क्वारंटीन किया जाए। हालांकि यह तय करने के लिए प्रशासक ने फैसला एडवाइजर मनोज परिदा पर छोड़ दिया।

शहर के रुके हुए प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के आदेश
बैठक में वित्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से एक स्पेशल श्रमिक ट्रेन चलाई जा रही है, जो कि चंडीगढ़ में फंसे प्रवासी मजदूरों व अन्य लोगों को उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में लेकर जाएगी।

प्रशासक ने नगर निगम के कमिश्नर केके यादव को आदेश दिए कि आने वाले मानसून को लेकर वह सभी तरह की तैयारियों को सुनिश्चित करें, ताकि शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके अलावा प्रशासक ने चंडीगढ़ के चीफ इंजीनियर को आदेश दिए कि वह लंबित पड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जिनमें कि शूटिंग रेंज, विंटेज कार म्यूजियम, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, साइकिल ट्रैक के मरम्मत व सड़क के रिकारपेंटिंग के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed