फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Question Hour in Harayana Legislative Sesion

हरियाणा विधानसभा के सत्र में नहीं होगा प्रश्नकाल

Wed, 09 Jul 2014 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Jul 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
No Question Hour in Harayana Legislative Sesion

हरियाणा विधानसभा के 11 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में इस बार प्रश्न काल नहीं होगा। विधानसभा कार्यालय से इस बावत सभी विधायकों को सूचित करने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। हरियाणा विधानसभा के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन


प्रश्नकाल न होने का कारण कम समय में विधानसभा सत्र की घोषणा करना भी है। प्रश्नकाल के लिए कम से कम 15 दिन का समय चाहिए होता है। हालांकि, विधानसभा कार्यालय में अभी तक सिर्फ नलवा विधायक संपत सिंह के प्रश्न ही पहुंचे हैं। राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों के किसी अन्य विधायक के प्रश्न नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन


इस मामले में भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज का कहना है कि बहुत शॉर्ट नोटिस पर सत्र बुलाया गया है। प्रश्न लगाने के लिए कम से कम 15 दिन का समय चाहिए होता है। इस संदर्भ में निर्णय लेना बिजनेस एडवाइजरी कमेटी का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष में 365 में से केवल 10-12 दिन ही हमारा सदन चलता है। जबकि, साथ लगते प्रदेश में कम से कम 50 दिन सदन चलता है। हिंदुस्तान के सभी प्रदेशों में से हरियाणा में सबसे कम दिन सदन चलाया जाता है।


भाजपा नेता कहते हैं कि सीएम डेमोक्रेटिक हेड न होकर एक तानाशाह के रूप मे काम करना चाहते हैं। सीएम ने पांच वर्षों तक विधायकों को अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed