फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Laptop, No Tab to Students by Punjab Government

पहले लैपटॉप फिर टैब, अब वो भी गायब

Tue, 20 Jan 2015 03:34 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Jan 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
No Laptop, No Tab to Students by Punjab Government

पंजाब सरकार सूबे के सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप देने के चुनावी वादे से पलटती दिखाई पड़ रही है।

विज्ञापन


सरकार ने विद्यार्थियों को लैपटॉप देने का वादा किया और फिर इसकी जगह टैबलेट देने की घोषणा कर दी। लेकिन अब ये टैबलेट भी गायब होते नजर आ रहे हैं क्योंकि सरकार ने इन पर खर्च होने वाली राशि से सरकारी स्कूलों की कंप्यूटर लैब्स की हालत सुधारने पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, शिअद ने 2012 के विधानसभा चुनाव के वक्त जारी घोषणा पत्र में 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप देने का वादा किया था। लेकिन उस साल के बजट में यह वादा 12वीं के छात्रों तक सीमित हो गया और लैपटॉप के बजाय टैबलेट देने का फैसला ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल 16 जुलाई को वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा की ओर से विधानसभा में पेश किए गए 2014-15 के बजट में ही सरकार के इस रवैये के संकेत मिल गए थे।

इस बजट में लैपटॉप या टैबलेट का कोई प्रावधान ही नहीं था। इस बारे में ढींडसा ने कहा था कि शिक्षा विभाग ने कोई भी संबंधित प्रस्ताव नहीं दिया, इसलिए प्रावधान नहीं किया गया है।

पंजाब सरकार का तर्क

शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा का कहना है कि 11वीं और 12वीं के छात्रों को टैबलेट देने की सुविधा कुछेक छात्रों तक ही सीमित हो जाएगी जबकि स्कूलों की कंप्यूटर लैब में सुधार का व्यापक लाभ होगा। इसलिए 2015-16 के बजट प्रस्तावों के लिए हम यही सुझाव देने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed