{"_id":"2de77fd550c6f10603f4139dbf7f1bcb","slug":"no-information-given-to-indigo-s-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट कैंसिल कर दी और बताया भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइट कैंसिल कर दी और बताया भी नहीं
अमर उजाला,ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2013 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरफोर्स रनवे मेंटीनेंस के कारण दोपहर एक बजे के बाद फ्लाइट्स का आवागमन बंद हो गया। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अंतिम फ्लाइट दोपहर 1.10 पर उड़ी।
यह फ्लाइट स्पाइसजेट की थी। विमानन कंपनी इंडिगो ने कई यात्रियों को फ्लाई कैंसिल होने की सूचना नहीं दी। इस वजह से कई यात्री एयरपोर्ट पर पहुंचे।
जब यात्रियों ने हंगामा किया तो एयरपोर्ट पर मौजूद इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ ने उनको दिल्ली से फ्लाइट उपलब्ध करवाई।
अपने खर्चे पर गए दिल्ली
चार माह पहले इंडिगो से टिकट करवाने वाली शारदा फैमिली के विजय शारदा ने बताया कि उन्होंने यह टिकट चार महीने पहले करवाया था। 25 नवंबर को उनके घर में शादी थी।
शादी के बाद कुलदेवी के दर्शन करने के लिए नैना देवी पहुंचे। उनकी इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 2.40 बजे थी।
इसके कैंसिल होने की सूचना उनको नहीं दी गई। एयरपोर्ट पर जब उन्होंने इंडिगो के प्रतिनिधियों से बातचीत की तो बताया गया कि फ्लाइट नहीं है और दिल्ली का टिकट थमा दिया गया।
उनके साथ परिवार के सदस्य नीलम, वरुण और सिद्धी भी मौजूद थे। मुंबई के लिए जाने के लिए आए राजेंद्र दलवी और उनकी पत्नी संगीता दलवी ने बताया उनको इंडिगो से शनिवार को मैसेज आया कि अपनी फ्लाइट के समय से 45 मिनट पहले पहुंचे। जब यहां पहुंचे तो पता चला कि फ्लाइट ही कैंसल है।
विज्ञापन
यह विमानन कंपनी की गड़बड़ी है। इंडिगो की फ्लाइट के लिए पहुंची रीना ने बताया कि उनको पुणे जाना था। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा था कि पहले ही मैसेज देना चाहिए था।
पांच घंटे में उड़ीं आठ फ्लाइट्स
जेट कनेक्ट दिल्ली 7.30-8.10
गो एयर मुंबई 10.48-11.15
एयर इंडिया नई दिल्ली 10.52-11.23
जेट कनेक्ट नई दिल्ली 11.21-11.52
जेट एयरवेज नई दिल्ली 11.21-11.52
जेट एयरवेज मुंबई 12.04-12.53
स्पाइसजेट 12.35-1.10
एक बजे तक यात्रियों का मेला, 1300 वाहन पहुंचे
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से फ्लाइट का आपरेशन कैंसिल होने के कारण यहां सुबह से ही कारों की लाइन लग रही। यहां करीब 1500 यात्री और यात्रियों को ड्राप करने वाले पहुंच गए। यात्रियों को ड्राप करने के लिए यहां पांच घंटे के दौरान करीब 1300 कारें और अन्य चौपहिया वाहन पहुंचे।
चंडीगढ़ से कुल 18 फ्लाइट्स आपरेट करती हैं। यहां से दिल्ली, मुंबई, बंगलूरु, जयपुर, अहमदाबाद, इंदौर, रायपुर और श्रीनगर को फ्लाइट्स जाती हैं।
एयर इंडिया से गए 161 यात्री
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से एयर इंडिया के विमान पर रविवार को कुल 161 यात्री रवाना किए गए। इस विमान में दस सीटे खाली रहीं।