फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no free entry of girls in chandigarh clubs for new year party

लड़कियों को न्यू ईयर पार्टी के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे, जानिए कितने?

Thu, 28 Dec 2017 10:01 AM IST
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Dec 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
no free entry of girls in chandigarh clubs for new year party
चंडीगढ़ में नाइट लाइफ
चंडीगढ़ में इस बार लड़कियों को न्यू ईयर पार्टी करने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। किसी भी क्लब में एंट्री फ्री में नहीं होगी, पास खरीदने होंगे। सिटी के सभी बार, पब और डिस्कोथेक आयोजकों ने इस बार पार्टी में सिंगल गर्ल्स एंट्री भी पेड कर दी है, जिसकी फीस करीब 500 से लेकर दस हजार रुपये पास की कीमत रखी है। 31 दिसंबर में होने वाली न्यू ईयर पार्टी की तैयारियां होटल, रेस्टोरेंट और पब में स्पेशल न्यू ईयर पार्टी का धमाल होने वाला है, जिसके लिए अभी से बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सिंगल गर्ल्स को पार्टी करने पर देने होंगे दो से पांच हजार रुपये
किंगडॉम ऑफ बीयर सेक्टर-26 के मालिक विकास ने बताया कि रेस्टोरेंट में रात दस बजे से पार्टी शुरू होगी, जिसमें मशहूर डीजे परफॉर्मेस देंगे। यहां सिंगल गर्ल्स की एंट्री 2500 और कपल की पांच हजार पास से होगी। वहीं होटल ऑल्टीयस के मालिक  एमपीएस चावला व जी चावला ने बताया कि क्लब में बॉलीवुड  थीम पर पार्टी होगी, जिसमें एंट्री पास सिंगल गर्ल्स के लिए तीन हजार और कपल के लिए पांच हजार प्रति पास होंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा होटल में फैमिली के लिए लाइव बैंड परफार्मैंस होगी, जिसमें सिंगल गर्ल्स की तीन हजार और कपल के लिए 5500 रुपये होंगे। बज डिस्कोथेक सेक्टर-17 के जनरल मैनेजर ब्रिज भूषण भूषण शर्मा ने बताया कि बॉलीवुड थीम पर इस बार न्यू ईयर पार्टी का आयोजन होगा। यहां पार्टी के लिए सिंगल गर्ल्स की एंट्री पास दो से लेकर तीन हजार रुपये होंगे। वहीं कपल एंटी चार हजार में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात दस बजे से शुरू हो जाएगी न्यू ईयर पार्टी
सिटी के सभी होटल एवं रेस्टोरेंट के पब व डिस्कोथेक  में 31 दिसंबर को रात दस बजे से पार्टी शुरू होगी। डांस और मस्ती की इस शाम में कुछ होटल में लजीज पकवान परोसे जाएंगे। चंडीगढ़ क्लब के सेक्रेटरी रहमान खान ने बताया कि 31 दिसंबर को न्यू ईयर पार्टी में सेलिब्रिटी नाइट होगी, जिसमें मशहूर पंजाबी गायक  मास्टर सलीम आएंगे। वहीं कुछ होटल में न्यू ईयर में बैले डांस, मोरक्को नाइट, लाइव बैंड भी खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।

न्यू ईयर के जश्न में सभी होटल व रेस्टोरेंट सजने शुरू
सिटी ब्यूटीफल के लगभग सभी होटल और रेस्टोरेंट को न्यू ईयर जश्न की तैयारियां देखने लायक है। चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि ट्राईसिटी में भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। हर साल की तरह इस बार आधी रात तक जश्न चलेंगे। नववर्ष के जश्न को सेलिब्रेट करने के लिए शहर के क्लब में कपल्स के लिए विशेष ऑफर भी दिए गए हैं। खाने-पीने और मनोरंजन शामिल है। डिस्कोथेक में एंट्री करने का समय नौ बजे से लेकर 12 बजे तक होगा।


सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के खास इंतजाम
शहर में सभी क्लब के बाहर पुलिस तैनात रहेगी। हर एक सेक्टर में खुद पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। ज्यादातर सभी इंस्पेक्टर, डीएसपी शहर में ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed