फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Entry on Harike Pattan Tourist Spot due to Bird Flu on Sukhna Lake

बुरी खबर: पंजाब के इस बिग टूरिस्ट स्पॉट पर एंट्री बैन

Sat, 20 Dec 2014 12:53 PM IST
राजीव शर्मा/अमर उजाला, लुधियाना
राजीव शर्मा/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 20 Dec 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
No Entry on Harike Pattan Tourist Spot due to Bird Flu on Sukhna Lake

चंडीगढ़ की सुखना झील में मृत बतखों में बर्ड फ्लू के लक्षण की पुष्टि होने के बाद बर्ड सेंचुरी हरिके पत्तन में सैलानियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा। जंगली जीव और वन विभाग रेंज अधिकारी संतोख सिंह ने बताया कि उन्होंने बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया विभाग पक्षियों पर नजर रख रहा है। साथ ही कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह सेंचुरी क्षेत्र में मुंह पर मास्क लगाए बिना न जाएं और अगर कोई पक्षी मृत मिलता है तो तुरंत वेटनरी विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंचुरी में हर वर्ष सर्द ऋतु शुरू होते ही यूरोप व अन्य कई देशों से प्रवास करके प्रवासी पक्षी यहां पहुंचते हैं। इस समय सेंचुरी में प्रवासी पक्षियों की संख्या में वृद्धि हुई है।

उत्तर भारत की झीलों में पंछियों के सैंपल लेने के निर्देश

No Entry on Harike Pattan Tourist Spot due to Bird Flu on Sukhna Lake

सुखना में बतख को बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद उत्तर भारत के सभी राज्यों को सचेत करते हुए पंजाब के हरीके पत्तन बर्ड सेंचुरी समेत झीलों में बसने वाले पक्षियों के सैंपल लेने के निर्देश दिए गए गए हैं।

बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए शुक्रवार को जालंधर के सर्किट हाउस में रीजनल एनिमल डिजीज डायग्नोस्टिक लैब से संबंधित उत्तर भारत के तमाम राज्यों के नोडल अफसरों की बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार के एक्शन प्लान के तहत नए निर्देश जारी कर सतर्कता बरतने को कहा गया है।

इसके अलावा पोल्ट्री फार्म, बैक यार्ड पोल्ट्री के अलावा लाइव बर्ड मार्केट में भी सैंपल लेने को कहा गया है। साथ ही मार्केट के एनवायर्नमेंट की सैंपलिंग भी की जाएगी। इसकी पुष्टि पशु पालन विभाग पंजाब के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. विजय मोहन ने की है।

पंछियों की बीट के भी सैंपल लिए जाएंगे

No Entry on Harike Pattan Tourist Spot due to Bird Flu on Sukhna Lake

बैठक में पंजाब के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, दिल्ली के नोडल अफसरों ने शिरकत की। बैठक में निर्देश दिया गया है कि झीलों में पल रहे पंछियों की बीट के सैंपल भी लिए जाएं।

साथ ही बर्ड सेंचुरीज में दूसरे देशों से आने वाले प्रवासी पंछियों के रक्त के सैंपल वाइल्ड लाइफ सोसाइटी की मदद से लेने को भी कहा गया है। यह भी सचेत किया गया है कि यदि बर्ड फ्लू का कोई केस सामने आता है तो इसकी तुरंत सूचना विभाग एवं डायग्नोस्टिक लैब को दी जाए।

बीट के ढेर फार्म से दूर लगाने की हिदायत
पोल्ट्री फार्मर को भी यह सुझाव दिया गया है कि वे मुर्गियों की बीट के ढेर फार्म से दूर लगाएं। पोल्ट्री फार्म में जंगली पंछियों को आने से रोकने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। अंडे, फीड इत्यादि के ट्रकों को भी बार बार डिस-इंफे क्टेड किया जाए।

लाइव बर्ड मार्केट में मुर्गियों और अन्य पंछियों की बीट के अलावा उनके पिंजरों इत्यादि से भी सैंपल लेकर जांच की जाएगी। डॉ. विनय मोहन ने कहा कि फिलहाल किसी भी तरह के पेनिक की जरूरत नहीं है। सभी कारगर उपाय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed