{"_id":"c96e8398271af77e9a4bd1160ef4aa2c","slug":"no-entry-in-ut-secreteriate-know-new-rule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी सचिवालय में एंट्री चाहिए, फोलो करें ये नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटी सचिवालय में एंट्री चाहिए, फोलो करें ये नियम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में अब पहले की तरह एंट्री कर पाना आसान नहीं होगा। चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा कारणों से सचिवालय में एंट्री के नए नियम लागू कर दिए। यूटी सचिवालय के अधिकारियों की गाड़ियों को भी बिना स्टीकर बाहर ही रोक लिया गया।
विज्ञापन
सचिवालय के सभी कर्मचारियों को आई कार्ड दिखाने पर ही बिल्डिंग में जाने दिया जाएगा। गुरदासपुर में आंतकी हमले के बाद एडवाइजर के निर्देश पर गृहसचिव अनुराग अग्रवाल और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
नई व्यवस्था के तहत सचिवालय बिल्डिंग के अंदर बनी पार्किंग में सिर्फ 12 अफसरों की गाड़ियों को एंट्री मिलेगी। अब अफसरों के पीए और अन्य स्टॉफ को वीआईपी पार्किंग में गाड़ी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। गृहसचिव के आदेश पर सभी कर्मचारियों के वाहनों को यूटी सचिवालय की अंडर ग्राउंड पार्किंग में वाहन खड़े करने होंगे।
विज्ञापन
यहां के लिए भी अलग से पार्किंग स्टिकर जारी किए गए हैं। सचिवालय में किसी काम से आने वाले लोगों को बिल्डिंग के पीछे बनी ओपन पार्किंग में वाहन लगाने होंगे। बुधवार को यूटी सचिवालय में ग्रिल लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।