फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no cycling in capitol complex chandigarh due to judges vehicle security

चंडीगढ़ प्रशासन ने कैपिटल कॉम्प्लेक्स में साइकिल चलाने पर लगाई रोक, जजों की गाड़ियां बनी वजह

Mon, 06 May 2019 02:56 PM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 06 May 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
no cycling in capitol complex chandigarh due to judges vehicle security
साइकिलिंग - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ पर्यटन विभाग ने कैपिटल कॉम्प्लेक्स में पर्यटकों के साइकिल चलाने पर रोक लगा दी है। कैपिटल कॉम्प्लेक्स से हाईकोर्ट के जजों की गाड़ियां गुजरती हैं। सुरक्षा के लिहाज से जजों ने आपत्ति जताई है। हालांकि पर्यटन विभाग के अधिकारी और टूरिस्ट गाइड मिलकर जजों से साइकिल चलाने की अनुमति के लिए आग्रह करेंगे। पर्यटन विभाग ने शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया था। इसके तहत शहर के साइकिल ट्रैक का उपयोग करते हुए साइकिलिंग को बढ़ावा देने की योजना थी।
विज्ञापन


पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से कैपीटल कांप्लेक्स में विभाग ने पर्यटकों के लिए साइकिल भी उपलब्ध करा दीं थीं। कैपिटल कांप्लेक्स, हाईकोर्ट व सेक्रेटिएट घूमने केलिए पर्यटक साइकिल से जाने लगे, लेकिन हाईकोर्ट के जजों ने इस पर आपत्ति जताई है। जजों का कहना है कि पर्यटन के लिए आए लोग मस्ती के मूड में होते हैं। ऐसे में हादसे का डर रहता है। जजों की आपत्ति के बाद प्रशासन ने फिलहाल कैपिटल कॉम्प्लेक्स में साइकिल चलाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


बातचीत करके समस्या का हल निकाला जाएगा
पर्यटन सचिव जितेंद्र यादव का कहना है कि कैपिटल कांप्लेक्स में पर्यटकों के लिए काफी दार्शनिक स्थल हैं। टूरिस्ट गाइड केसाथ पर्यटकों को ऐसी जगह घुमाया जाएगा जहां जजों की गाड़ी न जाती हो। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और समस्या भी नहीं होगी। इसके लिए जजों से बात की जाएगी। उसके बाद समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर ही तैयार हुए साइकिल ट्रैक
हाईकोर्ट के निर्देश पर शहर में साइकिल ट्रैक बनाए गए हैं। हालांकि लोगों की सुरक्षा के लिए भी हाईकोर्ट ने आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने पूरे शहर में जल्द साइकिल ट्रैक बनाने को कहा है। विशेषतौर पर ट्रैफिक लाइटों पर साइकिल चलाने वालों के लिए अलग रास्ते बनाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed