फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Commercial Vehicles Parking in Chandigarh

शहर में अब नहीं खड़े होंगे कमर्शियल व्हीकल

Sat, 13 Sep 2014 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 13 Sep 2014 02:17 PM IST
विज्ञापन
No Commercial Vehicles Parking in Chandigarh

आने वाले समय में कमर्शियल व्हीकल शहर के अंदर खड़े नहीं होंगे। नगर निगम इनके लिए शहर के बाहर पार्किंग बनाएगा। इसे लेकर प्लानिंग शुरू हो गई है और निगम की बैठक में इस संबंध में एजेंडा लाया जाएगा।

विज्ञापन


बीते वीरवार को निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया। कई पार्षदों और अफसरों ने इस पर सहमति भी जताई है। नगर निगम की योजना है कि ये पार्किंग सेक्टर-47 और नया गांव की तरफ बनाई जाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ज्यादातर सेक्टरों की पार्किंग में प्राइवेट टूरिस्ट बसें, स्कूली बसें, कैटरिंग ट्रक आदि खड़े होते हैं। इनसे आम लोगों को काफी परेशानी होती है। लोगों को उनके वाहन खड़े करने की जगह ही नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में पार्किंग को लेकर कई बार झगड़े भी होते रहते हैं। जो कमर्शियल व्हीकल शहर के अंदर खड़े होंगे, उनके चालान भी किए जाएंगे।

डिलीवरी व्हीकल्स से ली जाए पार्किंग फीस
बैठक के दौरान यह भी सुझाव रखा गया कि डिलीवरी व्हीकल्स से भी पार्किंग फीस ली जाए। शहर के कई सेक्टरों में पिज्जा या और अन्य फूड सप्लाई चेन की मोटरसाइकिलें पार्किंग में खड़ी रहती हैं।


जहां पेड पार्किंग हैं वहां तो कांट्रैक्ट फीस ले रहे हैं। नगर निगम फ्री पार्किंग में भी ऐसे फूड सप्लाई चेन से फीस वसूलेगा। इसको लेकर भी एजेंडा बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed