फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Challan of Girls without helmet, but one condition is

लड़कियों के लिए राहत भरी खबर, हेलमेट न होने पर नहीं कटेगा चालान, पर एक शर्त है

Tue, 31 Jul 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 31 Jul 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
No Challan of Girls without helmet, but one condition is
Girls without helmet - फोटो : File Photo
चंडीगढ़ में रहने वाली लड़कियों के लिए राहत भरी खबर है। अब हेलमेट न होने पर चालान नहीं कटेगा, पर एक शर्त पूरी करनी होगी। लड़कियों के अपनी और दूसरे लोगों की जान की सुरक्षा खुद करनी होगी। चंडीगढ़ की सड़कों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं-युवतियों के फिलहाल अभी चालान नहीं काटे जाएंगे।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने अभी जागरूकता मुहिम को जारी रखने का फैसला लिया है। एसएसपी ट्रैफिक शशांक आनंद ने बताया कि हेलमेट के लिए जागरूकता मुहिम की समय सीमा तय नहीं हैं। इस वजह से विभिन्न माध्यमों से महिलाओं-युवतियों को खुद और अन्य लोगों की जान सुरक्षित रखने को जागरूक किया जाता रहेगा।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस का प्रयास है कि महिलाएं और युवतियां ड्राइविंग के समय हेलमेट पहनने की आदत को रूटीन में शामिल करें। सोशल साइट, रेडियो, ट्विटर, फेसबुक अकाउंट और रोड सेफ्टी पर आधारित गीतों के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस  हेलमेट की महत्वता बताते हुए बेटियां बचाने को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed