{"_id":"157fcdea8ab984eb585996877e3c9a17","slug":"no-atm-will-be-open-without-security-guard-in-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फरमानः बिना गार्ड रात में नहीं खोले जाएंगे एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा फरमानः बिना गार्ड रात में नहीं खोले जाएंगे एटीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 09 Jun 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां गार्ड की व्यवस्था नहीं है, वहां एटीएम बंद रखे जाएंगे। यह आदेश डीसीपी हामिद अख्तर ने दिए हैं। एटीएम लूट की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने बैंकों की शाखाओं की जांच की। अभी दर्जनों शाखाएं ऐसी हैं, जहां भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
कई शाखाओं के एटीएम के बाहर सिक्योरिटी गार्ड नहीं हैं तो कुछ शाखाओं में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। पिछले सप्ताह गांव अलीपुर में एटीएम से लाखों की चोरी बच गई थी।
विज्ञापन
पिछले दिनों सेक्टर आठ में हुई लाखों की लूट के बाद पुलिस लगातार बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जांच रही है। सोमवार को भी बैंकों की 69 शाखाओं में पुलिस ने जांच की।